अक्टूबर में बना लें 4 जंगल सफारी घूमने का प्लान, सुहावने मौसम संग बच्चों को आएगा खूब मजा

Published : Sep 09, 2025, 04:58 PM IST
Jungle Safari

सार

Famous jangal safari: भारत के प्रसिद्ध नेशनल पार्क जैसे रणथंभौर, जिम कॉर्बेट, सुंदरबन और कांजीरंगा में अक्टूबर से फरवरी तक की जंगल सफारी बच्चों और परिवार के लिए बेहतरीन अनुभव है। प्राकृतिक सुंदरता और जंगली जानवरों को करीब से देखने का मौका मिलता है।

DID YOU KNOW ?
रणथंभौर नेशनल पार्क
रणथंभौर नेशनल पार्क में भारत के कुल बाघों का लगभग 40% हिस्सा रहता है। यह पार्क विश्व के सबसे प्रभावशाली टाइगर रिजर्वों में से एक है।

Visit India's famous safari: अगर आप भी नेचुरल ब्यूटी के साथ ही खुली जीप में विभिन्न प्रजातियों के जानवरों को देखना पसंद करते हैं, तो बच्चों के साथ जंगल सफारी प्लान कर सकते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में आपको कई नेशनल पार्क मिल जाएंगे, जहां जंगल सफारी का आनंद उठाया जा सकता है। अक्टूबर के महीने में मौसम थोड़ा बदल जाता है। आप अक्टूबर से लेकर फरवरी तक विभिन्न जंगल सफारी घूमने जा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ फेमस जंगल सफारी के बारे में।

 रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

रणथंभौर नेशनल पार्क बंगाल टाइगर के लिए फेमस है। यहां पर आपको हिस्टोरिकल फोर्ट भी देखने को मिल जाएंगे। राजस्थान स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क आपको एक बार जरूर आना चाहिए। नेशनल पार्क जयपुर से लगभग 130 किलोमीटर दूर है। जयपुर घूमने के साथ इस स्थान का मजा जरूर लें।

जिम कार्बोट नेशनल पार्क

जिम कार्बोट राष्ट्रीय उद्यान भारत के सबसे पुराने नेशनल पार्क के रूप में जाना जाता है। यह उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित है। अगर आप फैमिली के साथ अक्टूबर में घूमने का प्लान बनाना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। वहीं नवंबर से फरवरी महीने तक भी आया जा सकता है। ठंडियों में यहां का तापमान 5 से 25 डिग्री सेल्सियस तक होता है। अगर आपको ज्यादा ठंड नहीं चाहिए, तो अक्टूबर में घूमना आपके लिए बेस्ट रहेगा। यहां आपको हाथी, शेर के साथ ही अन्य वाइल्ड एनिमल देखने को मिल जाएंगे।

सुंदरबन नेशनल पार्क

सुंदरबन नेशनल पार्क में आपको नेचुरल व्यू के साथ रॉयल बंगाल टाइगर देखने को मिल जाएंगे। आपको यहां पर बोट सफारी का मजा मिलेगा। इससे एक अलग तरह का ही एक्सपीरियंस महसूस होगा। वेस्ट बंगाल स्थित सुंदरबन नेशनल पार्क अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ये पार्क भारत और बांग्लादेश के बीच 40,000 वर्ग किलोमीटर में फैला एक बड़ा डेल्टा है!

कांजीरंगा नेशनल पार्क

आसाम स्थिति काजीरंगा नेशनल पार्क एक सींग वाले राइनोसोरस के लिए फेमस है। यहां पर आपको हिरण के साथ ही हाथी और विभिन्न स्पीसीज की बर्ड्स देखने को मिल जाएंगी। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में आपको जाकर एक अलग ही एक्सपीरियंस फील होगा।

और पढ़ें: गजरा लगाने पर इस एक्ट्रेस को भरना पड़ा 1 लाख का जुर्माना, जानें ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के नियम

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में भारतीयों की सबसे पसंदीदा 10 इंटरनेशनल ट्रिप
भारत के इन 4 जगहों को 2025 में किया गया सबसे ज्यादा गूगल सर्च