
भारत अपनी नेचुरल ब्यूटी, कल्चर और ऐतिहासिक जगहों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां मौजूद समुद्री तट भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इन्हीं में से एक है Marina Beach, जिसे भारत का सबसे बड़ा और एशिया के सबसे लंबे बीचों में से एक माना जाता है। यह बीच अपनी सुनहरी रेत, लंबी समुद्री किनारे और खूबसूरत सूर्योदय के लिए जाना जाता है। हर साल हजारों विदेशी पर्यटक यहां घूमने आते हैं और इसकी सुंदरता के दीवाने हो जाते हैं। चेन्नई शहर की पहचान बन चुका यह बीच सुबह से लेकर रात तक लोगों की चहल-पहल से भरा रहता है।
Marina Beach लगभग 13 किलोमीटर लंबा बीच है, जो बंगाल की खाड़ी के किनारे फैला हुआ है। इसकी चौड़ी और मुलायम रेत इसे बाकी बीचों से अलग बनाती है। यही वजह है कि इसे भारत का सबसे बड़ा बीच कहा जाता है। शाम के समय यहां का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है, जब समुद्र की लहरें और डूबता सूरज पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।
इसकी खूबसूरती मरीना बीच केवल भारतीय पर्यटकों के बीच ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानियों के बीच भी काफी फेमस है। यहां आने वाले विदेशी पर्यटक समुद्र के शांत वातावरण, साफ-सुथरे किनारे और लोकल कल्चर को करीब से महसूस करते हैं। बीच पर मिलने वाला साउथ इंडियन स्ट्रीट फूड और यहां की रंग-बिरंगी शामें उन्हें बेहद पसंद आती हैं। कई लोग यहां सूर्योदय और सूर्यास्त देखने खास तौर पर पहुंचते हैं।
सुबह के समय मरीना बीच पर ठंडी हवा और समुद्र की लहरों का शोर मन को सुकून देता है। बड़ी संख्या में लोग यहां मॉर्निंग वॉक, योग और एक्सरसाइज करने आते हैं। वहीं शाम होते ही यह जगह रोशनी और रौनक से भर जाती है। परिवार, कपल्स और दोस्त यहां घंटों समय बिताते हैं। समुद्र के किनारे बैठकर लहरों को देखना हर किसी को खास एक्सपीरियंस देता है।
इसे भी पढ़ें- Best Time to Visit Lonavala: लोनावला कब जाएं, जानें घूमने के लिए बेस्ट स्पॉट और प्लान
मरीना बीच के आसपास कई ऐतिहासिक और फेमस जगहें भी मौजूद हैं। यहां पर लाइटहाउस, पुराने स्मारक और सुंदर मूर्तियां पर्यटकों को अट्रैक्ट करती हैं। इसके अलावा चेन्नई की लोकल कल्चर और पारंपरिक बाजार भी यहां आने वालों को काफी पसंद आते हैं। पर्यटक बीच घूमने के साथ-साथ इन जगहों का आनंद भी लेते हैं।
अगर आप मरीना बीच घूमने का प्लान बना रहे हैं तो नवंबर से फरवरी का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और समुद्र का नजारा और भी खूबसूरत लगता है। यहां आकर पर्यटक समुद्र किनारे लंबी सैर, स्वादिष्ट लोकल फूड और शानदार फोटोग्राफी का आनंद लेते हैं। यही वजह है कि मरीना बीच भारत के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में गिना जाता है।
इसे भी पढ़ें- Andaman and Nicobar Travel Plan: अंडमान जाने का बेस्ट टाइम? जून-जुलाई में जाने से पहले जान लें 7 बातें