
Golden City of India Jaisalmer: भारत में कई शहर अपने अनोखे इतिहास, संस्कृति और स्थापत्य कला की वजह से खास पहचान रखते हैं। जैसे अमृतसर को “Golden Temple” की वजह से जाना जाता है, वैसे ही राजस्थान का एक शहर अपनी सुनहरी आभा के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है। भारत का यह शहर राजस्थान का जैसलमेर (Jaisalmer), जिसे लोग प्यार से “Golden City of India” कहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर क्यों जैसलमेर को गोल्डन सिटी ऑफ इंडिया का टाइटल मिला है। इसके पीछे कई ऐतिहासिक, भौगोलिक और स्थापत्य कारण हैं। ऐसे में चलिए इसे और विस्तार से नीचे समझते हैं।
जैसलमेर की ज्यादातर हवेलियों, किले और घर पीले बलुआ पत्थर (Yellow Sandstone) से बने हुए हैं। इन किलों और महलों में सूरज की रोशनी पड़ते ही इसके पत्थर चमकने लगते हैं और पूरा शहर सोने की तरह दमक उठता है। इसी कारण इसे “Golden City” का नाम मिला है।
जैसलमेर थार मरुस्थल के बीच बसा है। यहां की सुनहरी रेत दूर तक बिछी हुई है। जब सूरज की किरणें इन रेत के टीलों पर पड़ती हैं तो पूरा इलाका सोने की तरह चमकता है। यह नजारा जैसलमेर को और भी सुनहरा बना देता है, जिसके कारण इसे गोल्डन सिटी का निकनेम मिला है।
इसे भी पढ़ें- एक मां के दुख से हुआ था Nohkalikai Falls नामकरण, जानें क्या है दर्दभरी कहानी
जैसलमेर का मुख्य आकर्षण है इसका सोनार किला (Jaisalmer Fort), जो पूरी तरह पीले बलुआ पत्थर से बना है। इसे “Sonar Quila” यानी Golden Fort भी कहा जाता है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय जब इस किले में सूर्य की धूप पड़ती है, तो यह किला सोने की तरह चमकता है। जैसलमेर की खास ये सोनार किला इस शहर की पहचान और खासियत है, जिसे देखने लाखों लोग आते हैं।
जैसलमेर न केवल स्थापत्य के लिए, बल्कि राजस्थानी कला, लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक पोशाकों के लिए भी प्रसिद्ध है। जब यहां कि स्थानीय महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान पहनकर सुनहरी रेत पर लोक नृत्य और गायन करती हैं, तो वह दृश्य शहर की ‘Golden Aura’ को और भी ज्यादा बढ़ा देता है।
इसे भी पढ़ें- कम बजट में भी फुल मस्ती! जानिए दिल्ली की ये 7 लोकेशन जो जेब नहीं जलाएंगी
कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग जैसलमेर में हुई है। यहां का Golden Landscape इसे सिनेमा की दुनिया के लिए भी परफेक्ट बनाता है। यही वजह है कि विदेशी पर्यटक भी इसे Golden City of India के नाम से जानते हैं।
इन कुछ कारणों से जैसलमेर को भारत की गोल्डन सिटी कहा जाता है। गोल्डन सिटी ऑफ इंडिया यानी जैसलमेर अपनी सुंदरता, भव्यता और ऐतिहासिक दृश्य के लिए जाना जाता है।