Travel Story: महिला ने किया एक दिन में 3 देशों की सैर, खर्च सिर्फ 3500 रुपए

Published : Sep 13, 2025, 03:25 PM IST
Travel Story

सार

Travel Story: एक महिला ने एक ही दिन में तीन देशों का सफर कर सबको चौंका दिया। उसका ये अनोखा ट्रैवल एक्सपीरियंस लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन गया।

Travel Guide: अक्सर लोग विदेश यात्रा के बारे में सोचते ही भारी-भरकम खर्च और लंबी फ्लाइट्स की कल्पना करते हैं। लेकिन इंग्लैंड की रहने वाली 23 साल की चायना ब्राउन (Chyna Brown) ने यह मिथक तोड़ दिया। उन्होंने मात्र £33 (करीब ₹3,500) खर्च करके एक ही दिन में तीन देशों की यात्रा कर ली। चायना ने स्विट्ज़रलैंड, जर्मनी और फ्रांस की सैर इतने कम पैसों में कैसे किया आइए जानते हैं।

बासेल से जर्नी की शुरुआत

चाइना लंदन गैटविक एयरपोर्ट से उड़ान भरकर स्विट्जरलैंड के बासेल (Basel) पहुंचीं। बासेल एक खास शहर है क्योंकि यह जर्मनी और फ्रांस की सीमा के बेहद करीब है। इस कारण यहां से ट्राम या पैदल चलकर भी आप दूसरे देशों में पहुंच सकते हैं। चायना ने बासेल-मुलहाउस-फ्राइबर्ग एयरपोर्ट (जो तकनीकी रूप से फ्रांस में है) पर लैंड किया और वहीं से अपनी जर्नी शुरू की। चायना ने द मिरर से बातचीत में अपनी पूरी जर्नी के बारे में बताया। 

पूरे दिन का ट्राम पास् महिला ने खरीदा

उन्होंने 10.70 CHF (करीब ₹900) का एक ट्राम पास खरीदा, जिससे उन्हें पूरे दिन आसानी से घूमने का मौका मिला। सबसे पहले उन्होंने बासेल में राइन नदी (Rhine River) किनारे टहलते हुए सुंदर नजारे देखे। इसके बाद ट्राम लेकर वह जर्मनी के वाइल एम राइन (Weil am Rhein) पहुंचीं, जहां फेमस थ्री कंट्रीज ब्रिज (Dreilanderbrucke) स्थित है। यह पुल जर्मनी, फ्रांस और स्विट्जरलैंड, तीनों देशों को जोड़ता है। पुल पर खड़े होकर उन्होंने एक साथ तीनों देशों के नजारे लिए।

फ्रांस पहुंची दिनभर की मस्ती

पुल पार करते ही चायना फ्रांस के ह्यूनींग (Huningue) कस्बे में पहुंच गईं। यहां उन्होंने फ्रेंच बिस्ट्रोज और कैफे का मजा लिया। उन्होंने दिनभर घूमने-फिरने, खरीदारी करने और टेस्टी स्नैक्स खाने में गुजारा। दिलचस्प बात यह रही कि उनका कुल खर्च केवल £33.17 (करीब ₹3,500) हुआ, जिसमें ट्राम पास, कॉफी, आइसक्रीम और हल्की खरीदारी शामिल थी।

और पढ़ें: Navratri 2025: भारत में माता के 7 चमत्कारिक मंदिर, जहां नवरात्रि में देवी हो जाती हैं 'जिंदा'

घर में काम के बदले रहने की मिली सुविधा

चायना ने यह यात्रा बिना होटल बुक किए पूरी की। उन्होंने TrustedHousesitters नामक ऐप के जरिए एक घर की देखरेख का ऑफर लिया था, जिससे उन्हें ठहरने की सुविधा मिल गई। इस तरह उनका खर्च और भी कम हो गया।

उनकी यह यात्रा दिखाती है कि अगर आप स्मार्ट प्लानिंग करें, तो सीमित बजट में भी एक ही दिन में तीन देशों का अनुभव लिया जा सकता है। यह एडवेंचर न केवल किफायती था बल्कि बहुत कुछ सीखने को मिलता है। तो अगर आप भी इंग्लैंड में रह रहे हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़कर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Train Travel Without Ticket: बिना टिकट के भी कर सकते हैं ट्रेन में सफर! जानें क्या है रेलवे नियम

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में भारतीयों की सबसे पसंदीदा 10 इंटरनेशनल ट्रिप
भारत के इन 4 जगहों को 2025 में किया गया सबसे ज्यादा गूगल सर्च