
World Tourism Day: आजकल यूथ की पसंद शादी के पहले ही देश दुनिया घूमने की होती है। बजट कम होने के कारण अच्छे देश घूमने का सपना पूरा नहीं हो पाता है। अगर अब तक आपने फॉरेन ट्रिप नहीं की है और बजट को लेकर परेशान हैं, तो आपको अपनी टेंशन कम कर लेनी चाहिए। World Tourism Day के मौके पर आप 1 लाख के अंदर कुछ देशों की यात्रा का आनंद ले सकते हैं। इनमें यूरोप के देश भी शामिल हैं। इसके लिए आपको स्मार्ट ट्रिक का इस्तेमाल करना होगा।
एक व्यक्ति 5 दिन थाईलैंड में ₹60,000-₹75,000 रु के बजट में जा सकता है। अगर कम लागत में बजट बनाया जाए तो ₹55,000 तक खर्चा होंगे।
एशिया से लेकर यूरोप तक के सभी देश कम बजट में घूमना पॉसिबल नहीं है। इसके लिए आपको लो कॉस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट बनानी पड़ेगी। इसकी मदद से आप यूरोप के साथ एशिया के देश भी 1 लाख की कॉस्ट में घूम सकते हैं। एशिया में थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया, नेपाल, भूटान, श्रीलंका आदि देश लो कॉस्ट में शामिल हैं। वहीं आप यूरोप में जॉर्जिया, आर्मेनिया, तुर्की आदि देश ऑफ-सीजन में कम दाम में घूम सकते हैं। मिडिल ईस्ट में दुबई, अबूधाबी, ओमान आदि देश कम बजट में घूमने लायक हैं।
एक ही वेबसाइट से जाकर टिकट बुक करेंगे, तो आपको महंगा टिकट मिलेगा। टिकट दो से तीन महीने पहले बुक करना चाहिए। आप चाहे तो Google Flights, Skyscanner, जैसे टूल्स की मदद से टिकट के दाम को ट्रैक कर सकते हैं। वही फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली या मुंबई से ही फ्लाइट लें। अगर आप छोटे स्थान से फ्लाइट बुक करेंगे, तो आपका खर्चा बढ़ जाएगा।
और पढ़ें: नहीं बन पाया कटरा जाने का प्लान? दिल्ली में ही कर लीजिए मां वैष्णो देवी का पावन दर्शन
4 से 5 लोग घूमने के लिए जाते हैं, तो खर्चा आपका कम हो जाएगा। क्योंकि आप आसानी से रूम शेयर कर सकते हैं। वहीं अगर अकेला इंसान घूमने जाएगा, तो उसे अधिक खर्च करना पड़ेगा। आपको होटल बुक करते समय 5 स्टार की बजाय Airbnb या हॉस्टल का चुनाव करना चाहिए। ऐसा करने से भी खर्चा कम हो जाएगा।
आप फ्लाइट का टिकट बुक करने से पहले ट्रेवल एजेंसी से भी फ्लाइट, होटल आदि का खर्चा पूछ सकते हैं। ऐसा करने से भी बजट कम करने में मदद मिलेगी। फॉरेन जाकर आपको वहां अधिक शॉपिंग से बचना चाहिए।
और पढ़ें: ट्रैवल इनफ्लुएंसर ने किया आगाह, स्विट्जरलैंड जाए तो न करें ये गलतियां वरना पड़ेगा महंगा