फांसी की सजा से एक दिन पहले दरिंदगी, 5 साल की बच्ची के साथ 2 बच्चों के पिता ने की हैवानियत

Published : Jan 08, 2020, 10:53 AM ISTUpdated : Jan 08, 2020, 10:58 AM IST
फांसी की सजा से एक दिन पहले दरिंदगी, 5 साल की बच्ची के साथ 2 बच्चों के पिता ने की हैवानियत

सार

यह शर्मनाक मामला सोमवार राजधानी भोपाल में सामने आई है। जहां दो बच्चों के पिता ने 5 साल की बच्ची के साथ रेप किया।

भोापल, हैवानियत करने वाले दरिंदों को तो अब मौत का भी डर नहीं रहा। निर्भया गैंगरेप के 4 दोषियों को फांसी की सजा सुनाए जाने से एक दिन पहले मध्यप्रदेश में एक हैवान ने 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया।

बच्ची की चीख सुनकर इकट्‌ठा हुए लोग
दरअसल, यह शर्मनाक मामला सोमवार शाम करीब 7 बजे राजधानी भोपाल में सामने आई है। इस घटना को दो बच्चों के पिता 27 साल के युवक रामबाबू मालवीय नाम के आरोपी ने अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, जब बच्ची अपने घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी, उसी दौरान आरोपी आया और मासूम को चॉकलेट का लालच देकर उठाकर ले गया था।

पहले एक बच्ची को दिखा चुका है पोर्न मूवी
मासूम को लाकर दरिंदे ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। फिर इसके बाद उसने सबसे पहले पोर्न मूवी देखी। फिर बच्ची के साथ रेप किया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि वह पहले भी कॉलोनी की एक बच्ची को गंदी फिल्म दिखा चुका है।

आरोपी की बच्ची के उम्र की है मासूम
पुलिस अधिकारी संजय साहू ने बताया कि घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे। इसी बात का फायादा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। मासूम केजी-2 क्लास में पढ़ती है। आरोपी ने अपनी बेटी की उम्र की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिंहस्थ 2028: माँ शिप्रा के पावन जल से होगा स्नान, उज्जैन में तैयार हो रहा ऐतिहासिक आयोजन
MP News: उज्जैन में CM मोहन यादव ने महिलाओं को बांटी फ्री ई-साइकिल, जल संरक्षण पर भी दिया बड़ा संदेश