50 साल का डॉक्टर 20 साल छोटी बेटे की टीचर को दे बैठा दिल, शादी भी होने लगी..फेरे के वक्त आया गजब Twist

Published : Jun 19, 2021, 07:42 PM ISTUpdated : Jun 19, 2021, 09:24 PM IST
50 साल का डॉक्टर 20 साल छोटी बेटे की टीचर को दे बैठा दिल, शादी भी होने लगी..फेरे के वक्त आया गजब Twist

सार

जितेंद्र दांगी (50) नाम का व्यक्ति होमोपैथिक (BHMS) डॉक्टर है और घर पर ही अपना एक क्लिनिक चलाता है। उसके एक बेटा और एक बेटी है। बेटे की शादी हो चुकी है और बेटा 12वीं क्लास में पढ़ता है। जिसे कोचिंग पढ़ाने के लिए टीचर घर पर आती थी। जो कि एक निजी स्कूल में बतौर प्रिंसिपल है।

इंदौर (मध्य प्रदेश).'न उम्र की सीमा हो, न जन्‍म का हो बंधन, जब प्‍यार करे कोई तो देखे केवल मन' बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'प्रेम गीत' की यह लाइनें  इंदौर के एक डॉक्टर पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। जो अपने बेटे की ट्यूशन टीचर को दिल दे बैठा। दोनों एक दूसरे से इतना प्यार करने लगे कि वह शादी करने के लिए एक होटल तक पहुंच गए। शादी की रस्में चल ही रहीं थीं कि डॉक्टर की पत्नी मौके पर पहुंच गई और बना बनाया सारा खेल बिगड़ गया।

फेरे से पहले पुलिस दूल्हा-दुल्हन को ले गई थाने
दरअसल, आशिकी आनोखा मामला यह इंदौर के भवरकुंआ इलाके की एक होटल में शनिवार को सामने आया। जहां मंडप सजा हुआ था और 50 साल का डॉक्टर दूल्हा अपने से 20 साल छोटी टीचर दुल्हन परिवार को बिना बताए चुपके से शादी कर रहे थे। दोनों मंडप में बैठ चुके थे, यहां तक की आधी रस्में भी हो चुकी थीं। इसी बीच व्यक्ति की पत्नी को भनक लगी तो वह अपने बेटे और बेटी के साथ वहां पहुंच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दू्ल्हा-दुल्हन को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

गजब है डॉक्टर और ट्यूशन टीचर का प्यार
बता दे कि जितेंद्र दांगी (50) नाम का व्यक्ति होमियोपैथिक (BHMS) डॉक्टर है और घर पर ही अपना एक क्लिनिक चलाता है। उसके एक बेटा और एक बेटी है। बेटे की शादी हो चुकी है और बेटा 12वीं क्लास में पढ़ता है। जिसे कोचिंग पढ़ाने के लिए टीचर घर पर आती थी। जो कि एक निजी स्कूल में बतौर प्रिंसिपल है।

साथ जीने-मरने की खा चुके थे कसमें
कोचिंग पढ़ाते-पढ़ाते टीचर डॉक्टर को पसंद करने लगी थी, वहीं डॉक्टर भी उसे दिल दे बैठा। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा की उन्होंने जिंदगीभर साथ जीन-मरने की कसमें खा लीं। जबकि युवक पहले से शादीशुदा था, इसके बाद भी वह अपने बेटे की ट्यूशन टीचर से शादी करने को तैयार हो गया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह यह शादी घरवालों की मर्जी से कर रहे हैं। लेकिन जब डॉक्टर से पूछा कि बिना तलाक दिए तो वह कुछ नहीं बोल सका।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Mohan Yadav Bhilwara Visit: भीलवाड़ा में डॉ. मोहन यादव का संबोधन, श्रीकृष्ण पाथेय और सिंहस्थ 2028 पर बड़ा ऐलान
MP Shocking News : 10वीं की छात्रा ने बीच एक्जाम दिया बच्चे को जन्म, परिवार को नहीं पता 8 महीने की प्रेग्नेंट है बेटी