लड़की ने बना रखे थे दो बॉयफ्रेंड, दोनों प्रेमियों को साथ देख कुए में कूद गई...बड़ा दिलचस्प है लव ट्रांयगल केस

Published : Jan 18, 2023, 06:17 PM IST
 लड़की ने बना रखे थे दो बॉयफ्रेंड, दोनों प्रेमियों को साथ देख कुए में कूद गई...बड़ा दिलचस्प है लव ट्रांयगल केस

सार

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से लव ट्रायंगल का अनोखा मामला सामने आया है। जहां 17 साल की लड़की ने एक साथ दो प्रेमी बना रखे थे। जब प्रेमियों को इसका पता चल तो वह लड़की मारने के लिए घर में घुस गए। लड़की प्रेमियों की मारपीट से बचने के लिए कुएं में कूद गई।

बैतूल (मध्य प्रदेश). लव ट्रांयगल के मामले आपने अभी तक फिल्मों में देखे और सुने होंगे। लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से लव ट्रांयगल का जो मामला आया है वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जहां 17 साल की एक लड़की के दो बॉयफ्रेंड थे, दोनों उसे दिल और जान से ज्यादा चाहते थे। लेकिन दोनों प्रेमियों को जब इसकी सच्चाई पता चली तो उसके साथ मारपीट करने के लिए घर में घुस गए। लड़की अपनी जान बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि आसपास के लोगों ने युवती को बचा लिया है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घर में घुसते ही लड़की करने लगे मारपीट
दरअसल, यह हैरान कर देने वाला मामला बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के बिछुआ गांव का है। जहां मंगलवार को पांच लड़के लड़की के गांव उससे मिलने के लिए पहुंचे थे। लड़की इस दौरान अपने घर में अकेली थी। लेकिन उसके मना करने के बाद वह घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट करते हुए गालियां देने लगे। लड़की ने उनको समझाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। इसके बाद वह जाने बचाने के लिए चीखते हुए घर से बाहर की तरफ भागी। जब उसको कुछ विकल्प नहीं दिखा तो उसने एक कुएं में छलांग लगा दी।

अब अस्पताल में भर्ती है लड़की
बता दें जिस वक्त लड़की चीखते हुए घर से भागी थी तो आसपास के लोगों की वहां पर भीड़ जमा हो गई। जैसे ही लड़की कुएं में कूदी तो लोगों ने भी छलांग लगाकर उसको बहार निकाल लिया और उसकी जान बचा ली। हालांकि इस दौरान युवती को कुछ चोटें आई हुई हैं। जहां ग्रामीणों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे बोरदेही टीआई मुकेश ठाकुर ने का कहना है कि पूरा मामला लव ट्रायंगल से जुड़ा हुआ है। दोनों युवक मुलताई से बिछुआ पहुंचे थे और घर के बाहर हंगामा करने लगे थे। इसी से परेशान होकर उसने कुएं में छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि लड़की को गंभीर हालत में इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। लड़की के बयान और आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव वालों ने सुनाई दो बॉयफ्रेंड और एक गर्लफ्रेंड की कहानी
वहीं गांव के लोगों का कहना है कि लड़की का एक साथ दो लड़कों से अफेयर था। जैसे ही इसकी जानकारी दोनों लड़कों को पता चली तो वह हैरान रह गए। गुस्से में दोनों अपने दोस्तों के साथ लड़की के घर पहुचे और उससे पूछने लगे कि आखिर उसने उन दोनों को धोखा क्यों दिया। बस इसी बात पर लड़के भड़क गए और उसकी मारपीट करने लगे। खुद को अकेला देख लड़की ने अपनी जान बचाने के लिए कुएं में कूद गई।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते