उज्जैन में दिखा राहुल गांधी का अलग अंदाज: रुद्राक्ष की माला और धोती पहन की महाकाल की पूजा...

Published : Nov 29, 2022, 06:00 PM ISTUpdated : Nov 29, 2022, 07:08 PM IST
 उज्जैन में दिखा राहुल गांधी का अलग अंदाज: रुद्राक्ष की माला और धोती पहन की महाकाल की पूजा...

सार

 भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को बाबा महकाल नगरी उज्जैन पहुंची। राहुल गांधी ने पंचामृत पूजन के बाद महाकाल का मंत्रोचार के साथ रुद्राभिषेक किया। इसके बाद नंदी की पूजा कर आशीर्वाद लिया

उज्जैन (मध्य प्रदेश). कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा  Bharat Jodo Yatra'  इस समय मध्य प्रदेश में चल रही है। मंगलवार को यात्रा का सातंवा दिन है। इस दौरान इंदौर से राहुल गांधी की यात्रा आज बाबा महकाल नगरी यानि उज्जैन पहुंच गया है। राहुल ने महाकालेश्वर मंदिर में जाकर सबसे पहले भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद उन्होने गर्भगृह में जाकर अभिषेक पूजन किया। 

रुद्राक्ष की माला और धोती पहने आए नजर
राहुल गांधी ने बाबा महाकाल की पूजा पूरे 15 मिनट तक की। इस दौरान उन्होंने धोती पहनकर और  गले में भगवा गमछा डाल कर महाकालेश्वर भगवान की विधि-विधान से पूजा की। इतना ही नहीं यहां राहुल रुद्राक्ष की माला पहने हुए भी नजर आए। अतं में साष्टांग दंडवत होकर महाकाल को प्रणाम आशीर्वाद लिया। फिर नंदी महाराज के कान में जाकर अपनी मनोकामना वाली बात कही। इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ उनके साथ मौजूद रहे।

 भगवान महाकाल का दूध, दही, शहद, शक्कर, जल, घी से किया अभिषेक
बता दें कि राहुल गांधी मंगलवार को शाम 4:15 पर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले अपने तन पर लाल रंग का शोला ओढ़ा। फिर महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों बोले वैदिक मंत्रो के अनुसार अभिषेक किया। भगवान महाकाल का दूध, दही, शहद, शक्कर, जल, घी आदि से पंचामृत पूजन किया। इसके बाद उन्होंने माता पार्वती और कार्तिकेय का पूजन किया। यहीं से राहुल गांधी नंदीहाल में पहुंचे, जहां स्वास्तिक मंत्रों का जाप किया।

राहुल गांधी का बाबा महाकाल की नगरी में यूं हुआ स्वागत
धार्मिक नगरी उज्जैन में राहुल गांधी का परंपरागत भारतीय संस्कृति अनुसार स्वागत किया गया। कांग्रेस ने इसके लिए खास तैयारी की थी। करीब 200 बटुकों ने राहुल गांधी के पहुंचते ही स्वास्ति वाचन और मंत्र उच्चारण के साथ उनका स्वागत किया। साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए प्रार्थना भी हुई। राहुल गांधी ने महाकाल के दर्शन के बाद जनसभा को संबोधित किया। 

राज्य में 13 दिन तक रहेगी भारत जोड़ो यात्रा
बता दें कि राहुल गांधी और कांग्रेस की महत्वाकांक्षी यह भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई है। चार दिन पहले 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव के जरिये मध्य प्रवेश कर चुकी है। इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ से लेकर एमपी के तमाम कांग्रेस नेता इस यात्रा में शामिल हैं। राज्य में 13 दिन तक यह यात्रा रहेगी। यहीं से 3 दिसंबर को यह यात्रा राजस्थान में एंट्री करेगी।

यह भी पढ़ें
Bharat Jodo Yatra: मप्र में 'अग्निपथ' के जरिये राहुल गांधी की एंट्री, जानिए किन मुद्दों पर निकाला गुस्सा
तिहाड़ में AAP-दरबारी: सत्येंद्र जैन के और वीडियो वायरल, सस्पेंडेड जेल सुपरिटेंडेट भी हाजिरी लगाते दिखे

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अंकल ने क्यों नहीं पहना Helmet ? वजह वायरल-पुलिस की अपील सुन कंपनी ने दिया ऑफर
जिस मंदिर के गर्भगृह में एंट्री है बैन, विधायक के बेटे ने वहां की 'दूसरी' शादी