MP में 3 पत्रकारों की मौत, मरने से 3 घंटे पहले FB पर लिखा था-'राम नाम सत्य है', CM शिवराज ने लिखी भावुक पोस्ट

Published : Nov 29, 2022, 01:23 PM ISTUpdated : Nov 29, 2022, 02:13 PM IST
MP में 3 पत्रकारों की मौत, मरने से 3 घंटे पहले FB पर लिखा था-'राम नाम सत्य है', CM शिवराज ने लिखी भावुक पोस्ट

सार

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में हुए सड़क हादसे में तीन पत्रकरों की मौत हो गई। इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दुख जताया है। तीनों एक ही बाइक से चल रहे थे, इसी दौरान ट्रक ने उनको टक्कर मार दी।  

रायसेन. मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट हो गया। जहां तेज रफ्तार में आ रहे भूसे के ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार तीन पत्रकरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे पर प्रदेश  के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दुख जताते हुए भावुक बात कही है। वहीं मरने से तीन घंटे पहले एक पत्रकार ने फेसबुक पर किए पोस्ट में 'राम नाम सत्य है' लिखा था। दुखद बात यह है कि संयोग ऐसा हुआ की सच में राम नाम सत्य हो गया।

टक्कर इतनी भयानक की हवा में दूर जा फिकी बाइक
दरअसल, यह भीषण एक्सीडेंट सोमवार रात 10 बजे रायसेन जिले के भोपाल-विदिशा रोड सलामतपुर थाना क्षेत्र में हुआ। जैसे ही तीनों पत्रकार बाइक से लामाखेड़ा मोड की तरफ क्रॉस हुए तो सामने से आ रहे एक भूसे के ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी की  उनकी बाइक बेकाबू होकर दूर जा फिकी। वहीं तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव बरामद कर अस्पताल भेजे। तीनों की पहचान राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित के रुप में हुई।तीनों मृतक पेशे से पत्रकार थे, वहीं राजेश शर्मा  विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष थे, तो वहीं सनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित भी प्रेस क्लब से जुड़े थे और पत्रकारिता करते थे। तीनों भोपाल से विदिशा अपने घर बाइक (एमपी 40 एमएन 8640) से जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। 

हदासे से पहले लिखा थी इमोशनल पोस्ट
दुखद बात यह है कि संयोग बस सुनील शर्मा ने हादसे से तीन घंटे पर फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था- 'व्यक्ति अकेले ही पैदा होता है और अकेले ही मरता है और वह अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल खुद ही भोगता है और वह अकेले ही नर्क या स्वर्ग में जाता है जय जय श्री राम राम नाम सत्य है।

सीएम शिवराज ने 4-4 लाख रुपए सहायता राशि की घोषणा
इस घटना की जानकारी लगते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गहरा दुख जताया है। साथ ही लिखा-विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार साथी  सुनील शर्मा एवं नरेंद्र दीक्षित के दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
तीनों के परिवार स्वयं को अकेला न समझें, दुःख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवार के साथ हैं। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की जायेगी।


यह भी पढ़ें-एक थप्पड़ ने पूरे राजस्थान को हिला दिया, किसी को चांटा मारने से पहले सौ बार सोच लेना...3 भाइयों की मौत
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Handloom Center of Excellence: घर बैठे 15-20 हजार कमाने का मौका, उज्जैन में महिलाओं के लिए CM मोहन यादव की नई पहल
Ujjain News: CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया Judge Guest House का शिलान्यास