नए साल का हृदय विदारक दृश्य: हाईवे पर यूं चिपकी लाश, हड्डियां चूर-चूर हो गईं...मांस के लोथड़े फावड़े से खुरचे

Published : Jan 02, 2023, 06:47 PM ISTUpdated : Jan 02, 2023, 06:57 PM IST
नए साल का हृदय विदारक दृश्य: हाईवे पर यूं चिपकी लाश, हड्डियां चूर-चूर हो गईं...मांस के लोथड़े फावड़े से खुरचे

सार

 मध्य प्रदेश के भिंड से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाली है। जहां कोहरे के चलते हाइवे पर पड़ा शव लोगों को दिखा नहीं और उस पर से गाड़ियां निकालते हुए ले गए।  वाहन गुजरने से शव पिचक कर रोड से चिपक गया। हडि्डयां तक चूर-चूर हो चुकी थीं।

भिंड (मध्य प्रदेश). नए साल के शुरू होते ही घना कोहरा और धुंध भी बढने लगी है। कई इलाकों में तो कोहरा की चादर ऐसी देखने को मिली की 50 फीट दूर का दिखाई नहीं दिया। जिसके चलते कई जगह सड़क  हादसे भी हुई। मध्य प्रदेश के भिंड से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो रोंगटे  खड़े कर देने वाली है। जहां कोहरे के चलते हाइवे पर पड़ा शव लोगों को दिखा नहीं और उस पर से गाड़ियां निकालते हुए ले गए। आलम यह था कि शव के ऊपर से वाहन गुजरने से शव पिचक कर रोड से चिपक गया। हडि्डयां तक चूर-चूर हो चुकी थीं। 

रातभर गाड़ियां शव को कुचलते हुए निकलती रहीं
दरअसल, यह भायावह मंजर आगरा-दिल्ली हाईवे का है। जहां भिंड से गुजरने वाले हाइवे पर एक युवक की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। वह रविवार रात से सोमवार सुबह तक सड़क पर पड़ा रहा। सुबह घना कोहरा होने के कारण किसी को यह शव नहीं दिखाई दिया। जिसके चलते  गाड़ियां शव को कुचलते हुए निकलती रहीं। जब कोहरा छटा तो लोगों ने देखा कि हाइवे पर कुछ पड़ा है, जब पास जाकर देखा तो वह युवक की लाश थी। इसके बाद पुलिस को सूचित कर बुलाया गया।

पुलिस को शव के टुकड़ों को फावड़े से खुरचना पड़ा
खबर लगते ही जब तक पुलिस पहुंची, तब तक हडि्डयां और मांस रोड पर पापड़ की तरह चिपक गए थे। शव के चीथड़े 100 मीटर दूर तक बिखरे थे। आलम यह था कि पुलिस को शव के टुकड़ों को फावड़े से खुरचना पड़ा। तब कहीं जाकर हडि्डयों और मांस के लोथड़ों को पॉलिथीन में जमा किया। इसके बाद इसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हडि्डयां तक चूर-चूर हो चुकी थीं।

ऐसे की गई मृतक की पहचान
अभी तक किसी को यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक की मौत आखिर कैसे हुई। किसी ने उसे टक्कर मारी है या फिर वह खुद शराब के नशे में आकर टकराया है। ये किसी को नहीं पता है। युवक हाइवे पर क्या कर रहा था, इसकी जानकारी भी नहीं है। हालांकि सड़क पर मिले ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान गौरव चरन नरवारिया (30) के रूप में हुई। जो कि मूल रूप से भिंड का रहने वाला है। पुलिस मृतक के परिजन से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि दुर्घटना रात में हुई होगी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते