भोपाल से बड़ी खबर: पीपुल्स ग्रुप पर ईडी की रेड, 50 गाड़ियों से आई टीम एक साथ 5 ठिकानों पर कर रही सर्चिंग

Published : May 26, 2022, 11:08 AM ISTUpdated : May 26, 2022, 12:00 PM IST
भोपाल से बड़ी खबर: पीपुल्स ग्रुप  पर ईडी की रेड, 50 गाड़ियों से आई टीम एक साथ 5 ठिकानों पर कर रही सर्चिंग

सार

पीपुल्स ग्रुप के भोपाल के ठिकानों पर ED (Enforcement Directorate) ने रेड की है, आज सुबह-सुबह बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की है। बता दें कि इस दौरान ईडी के अधिकारियों की टीम  पीपुल्स समाचार (न्यूज पेपर) के कार्यालय और कालेज के साथ-साथ अन्य ठिकानों पर सर्चिंग कर रही है। 

भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है।  ED (Enforcement Directorate) ने पीपुल्स ग्रुप के भोपाल के ठिकानों पर आज सुबह-सुबह बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की है। बता दें कि इस दौरान ईडी के अधिकारियों की टीम  पीपुल्स समाचार (न्यूज पेपर) के कार्यालय और कालेज के साथ-साथ अन्य ठिकानों पर सर्चिंग कर रही है। सभी दफ्तरों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

विदेशी फंडिंग के आरोप में डली रेड
दरअसल, शुरुआती मीडिया के हवाले से जो खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक, ईडी टीम विदेशी फंडिंग के आरोप में ग्रुप के सभी कार्यालयों से दस्तावेज खंगाल रही है। 50 गाड़ियों से आई ईडी की टीम गुरुवार सुबह 6 बजे के आसपास पीपुल्स ग्रुप के सभी दफ्तरों पर छापा मारने के लिए पहुंची है। जहां एक टीम मालवीय नगर स्थिति  पीपुल्स समाचार (न्यूज पेपर) के दफ्तर पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी टीम पीपुल्स कॉलेज और तीसरी टीम  पीपुल्स अस्पताल पर मौजूद है। इसके अलावा दो टीमें  ग्रुप के अन्य ठिकानों पर सर्चिंग कर रही हैं।

व्यापमं घोटाले से लेकर टैक्स चोरी का लग चुका है आरोप
 पीपुल्स ग्रुप का नाम इससे पहले भी चर्चा में आ चुका है। ग्रुप पर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का आरोप भी लग चुका है। करीब 11 साल पहले आयकर विभाग ने  मध्य प्रदेश के कई शहरों में ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। इसके अलावा पीपुल्स ग्रुप का नाम व्यापमं घोटाले में भी आ चुका है। 

मेडिकल और मीडिया का बड़ा ग्रुप है पीपुल्स
बता दें कि पीपुल्स ग्रुप मध्यप्रदेश का जाना-पहचाना और बड़ा कोरोबारी समूह है। जो कई फील्ड में काम करता है, खास तौर पर मेडिकल क्षेत्र में तो प्रदेश में यह बड़ा समूह है। इस ग्रुप के इस ग्रुप के तीन मेडिकल कॉलेज हैं। जिनके नाम  पीपुल्स मेडीकल कॉलेज, पीपुल्स डेंटल कॉलेज, पीपुल्स कॉलेज ऑफ नर्सिग एवं पैरामेडिकल कॉलेज हैं। इसके अलावा पीपुल्स मीडिया के क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं देता है। पीपुल्स समाचार पत्र भोपाल, इंदौर के अलावा मुंबई-दिल्ली और अन्य कई शहरों से प्रकाशित होता है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: RSS के 100 वर्ष पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, UCC को बताया समानता का प्रतीक
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल