मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री की बहू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक दिन पहले ही पापा के घर से लौटी थी

Published : May 11, 2022, 10:31 AM ISTUpdated : May 11, 2022, 10:52 AM IST
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री की बहू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक दिन पहले ही पापा के घर से लौटी थी

सार

 मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार (22) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है पारिवारिक विवाद के कारण सविता ने सुसाइड का कदम उठाया है।

भोपाल,  मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार (22) ने मंगलवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब घरवालो ने कमरे में जाकर देखा तो शव घर में फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है पारिवारिक विवाद के कारण सविता ने सुसाइड का कदम उठाया। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस इस मामले में अभी कुछ कहने से इंकार कर रही है। 

 1 दिन पहले ही पापा के घर से लौटी थी मंत्री की बहू
दरअसल, शाजापुर जिले के पोचानेर गांव में स्थित मकान में मंत्री परमार की बहू सविता परमार ने सुसाइड किया है। बता दें मृतका  एक दिन पहले ही अपने पिता के घर यानि मायके से लौटी थी। उसका मायका अकोदिया के हड़लाय गांव की रहने वाली थी। इस घटना के सामने आऩे के बाद पुलिस से लेकर सरकार तक में हड़कंप मच गया है। वहीं कुछ लोगो का यह भी कहना है कि घटना को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

पति-पत्नी के बीच चल रही थी अनबन
बता  दें कि मृतका सविता की शादी तीन साल पहले स्कूल शिक्षा मंत्री परमार के बेटे देवराज के साथ हुई थी। लेकिन पिछले एक साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इस वजह से सविता मायके भी चली गई थी। लेकिन एक दिन पहले वह अपने सुसराल वापस लौटी थी। लेकिन मंगलवार को सविता का शव अपने ससुराल में फंदे पर लटका मिला। शुरुआती जांच में यही माना जा रहा है कि पारिवारिक समस्या के चलते यह कदम उठाया है।

सुसाइड को दबाने का किया गया प्रयास
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही अवंतिपुर बड़ोदिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। काफी समय तक पुलिस घर के अंदर ही जांच करती रही। इतना ही नहीं   मामले को दबाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन किसी तरह यह खबर फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद कहीं जाकर शाजापुर एसपी पंकज श्रीवास्तव ने रात को घटना की पुष्टि की। फिलहाल शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। लेकिन पुलिस इस पूरे केस में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ये है धर्मेंद्र का असली फैन: बर्थडे पर भोपाल में पूरे दिन फ्री चला रहे ऑटो
मध्यप्रदेश में नक्सलवाद पर बड़ी चोट: बालाघाट में 10 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री के सामने किया सरेंडर