मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से अल्बानिया में फंसी रेसलर प्रियांशी प्रजापति की सुरक्षित वापसी हुई। उन्होंने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। वे मध्य-पूर्व में युद्ध तनाव के कारण वहां फंस गई थीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज़ में हिस्सा लेने गई मध्यप्रदेश की बेटी प्रियांशी प्रजापति की सुरक्षित स्वदेशी वापसी के लिए उच्च स्तरीय प्रयास किए जिसके फलस्वरूप खिलाड़ी बेटी वापस भारत पहुंच गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री प्रियांशी को उत्कृष्ट प्रदर्शन, रजत पदक जीतने के लिए बधाई भी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियांशी के पिता सीएम का जताया आभार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज वीडियो कॉल से प्रियांशी के पिता मुकेश प्रजापति से चर्चा की। प्रजापति ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। प्रियांशी ने कज़ाकिस्तान, अमेरिका और अल्बानिया की पहलवानों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया

प्रियांशी ने अल्बानिया में जीता मुकाबला

फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में 28 फरवरी तक अल्बानिया में हुई वर्ल्ड रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रियांशी ने 26 फरवरी को यह मुकाबला जीता था। प्रियांशी ने कज़ाकिस्तान, अमेरिका और अल्बानिया की पहलवानों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। पिछले वर्ष एशियन सीरीज़ में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था।

कठिन समय में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध करवाए

प्रतियोगिता के बाद हाल ही में मध्य-पूर्व एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव के कारण प्रियांशी और उनके साथ गए सभी खिलाड़ी वहाँ फँस गए थे। इस कठिन समय में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगातार खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध करवाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमेशा उन्हें अपनी बेटी के समान स्नेह और समर्थन दिया है। जब वे मध्यप्रदेश कुश्ती क्षेत्र के अध्यक्ष थे, तब भी उन्होंने आर्थिक सहायता प्रदान की थी।