राघोपुर नाव हादसा: ‘परिवार की पूरी पीढ़ी उजड़ गई’, कांप उठे चिराग पासवान!

Share this Video

बिहार के राघोपुर में हुए नाव हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती बच्चों का हाल जाना। हादसे पर दुख जताते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि सूर्यास्त के बाद नाव चलाने की अनुमति कैसे दी गई। चिराग पासवान ने SHO और CO की जवाबदेही तय करने के साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही। उन्होंने नाव की स्थिति और उसके सरकारी या निजी होने को लेकर भी जांच की जानकारी दी। साथ ही, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए दूसरी जगहों पर चलने वाली नावों की सुरक्षा जांच के निर्देश दिए जाने की बात कही।

Related Video