US Central Command: अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि उन्होंने ओमान की खाड़ी में एक ईरानी नाव को तबाह कर दिया है। यह नाव अमेरिकी नौसेना की जासूसी कर रही थी। हालांकि, नाव को नष्ट करने से पहले उसके क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

US Iran Tension: अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में ईरान से जुड़ी एक नाव को तबाह कर दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि यह नाव अमेरिकी नौसेना के जहाजों की जासूसी कर रही थी। सेंट्रल कमांड ने इस घटना का वीडियो भी जारी किया है।

सेंट्रल कमांड के मुताबिक, नाव को नष्ट करने से पहले उसमें मौजूद सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। अब इन लोगों को उनके देश वापस भेजने की तैयारी चल रही है।

Scroll to load tweet…

दूसरी तरफ, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में एक मालवाहक जहाज माइन से टकराकर डूब गया। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के दौरान यह पहली बार है जब ईरान ने ऐसी किसी घटना की जानकारी दी है। इस बीच, सिंगापुर मैरीटाइम एंड पोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को होर्मुज से गुजर रहे सिंगापुर के दो जहाजों पर भी हमला हुआ। इनमें से एक जहाज पूरी तरह डूब गया, जबकि दूसरा सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुंच गया। अधिकारियों ने साफ किया कि डूबने वाले जहाज के सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया है।