MP में जिसके पास गाय नहीं वो नहीं लड़ पाएगा चुनाव, कर्मचारियों की कटेगी सैलरी..शिवराज के मंत्री की मांग

Published : Aug 16, 2021, 09:08 PM ISTUpdated : Aug 16, 2021, 09:11 PM IST
MP में जिसके पास गाय नहीं वो नहीं लड़ पाएगा चुनाव, कर्मचारियों की कटेगी सैलरी..शिवराज के मंत्री की मांग

सार

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने गौ-पालन बनाने की मांग की है। जिसका समर्थन कई नेताओं के साथ बीजेपी अध्यक्ष  वीडी शर्मा ने भी किया है। मंत्री जी का सुझाव दिया है कि अब गाय  पालना किसानों के लिए अनिवार्य होना चाहिए। 

भोपाल. मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने गौ-पालन बनाने की मांग की है। जिसका समर्थन कई नेताओं के साथ बीजेपी अध्यक्ष  वीडी शर्मा ने भी किया है। मंत्री जी का सुझाव दिया है कि अब गाय  पालना किसानों के लिए अनिवार्य होना चाहिए। इसके लिए सरकारी कर्मचारियों की वेतन से पैसा भी काटना चाहिए।

25000 हजार से ज्यादा वेतन वाले कर्मचारी के वेतन से कटेंगे 500 रुपए
दरसअसल, मंत्री हरदीप सिंह डंग  कहा कि वह सीएम शिवराज को गाय अनिवार्य रूप से पालने के लिए चिट्टी लिखेंगे। साथ एमपी यह कानून बनाएंगे। जिसके तहत प्रदेश का हर किसान गाय पालेगा। साथ ही गाय के खर्चे के लिए सरकार 25000 रुपए से ज्यादा वेतन वाले कर्मचारियों से 500 रुपए महीने काटे जाएंगे। इतना ही नहीं जिसके पास गाय नहीं हो वह कोई चुनाव नहीं लड़ेगा। उसका  चुनाव आयोग फॉर्म  निरस्त करेगा। इसके लिए हम चुनाव आयोग को भी पत्र लिखेंगे।

'जो गाय पालेगा वह कभी नहीं होगा बीमार'
बता दें कि मंत्री हरदीप सिंह डंग का आनिवार्य रुप से गाय पालने का समर्थन की बीजेपी विधायक के साथ-साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कर चुके हैं। वहीं मंत्री का कहना है कि जो कोई अपने घर में गाय पालेगा वह कभी बीमार नहीं होगा। इसलिए हम ऐसा कानून बनाने के लिए प्रस्ताव लेकर आएंगे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी