MP में डराने लगा कोरोना: CM शिवराज ने लगाया नाइट कर्फ्यू, नए साल के जश्न पर भी लगाई पाबंदी

Published : Dec 23, 2021, 07:53 PM ISTUpdated : Dec 23, 2021, 08:05 PM IST
MP में डराने लगा कोरोना: CM शिवराज ने लगाया नाइट कर्फ्यू, नए साल के जश्न पर भी लगाई पाबंदी

सार

गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री और स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश में #COVID19 संक्रमण की स्थिति और नियंत्रण हेतु उठाये जा रहे कदमों को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया।

भोपाल (मध्य प्रदेश). यूके में ओमिक्रॉन वैरिएंट के विकराल रूप धारण करने के बाद अब भारत में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। रोजाना जिस तरह से मामले सामने आ रहे हैं वो बेहद डरावने वाले हैं। केंद्र सरकार ने इसको लेकर राज्य सरकारों को अलर्ट कर दिया है। पीएम मोदी ने तो इतना तक कह दिया है कि वह सख्ती बरतें। इसी बीच मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल प्रभाव से नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

सीएम ने समीक्षा बैठक में लिए ये फैसले
दरअसल, गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री और स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश में #COVID19 संक्रमण की स्थिति और नियंत्रण हेतु उठाये जा रहे कदमों को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। जिसके तहत अब  नगरीय क्षेत्रों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी।

जुरुरत पड़ी तो होगी और भी सख्ती
बता दें कि ओमिक्रॉन के खतरे से तीसरी लहर को देखते हुए सबसे पहले नाइट कर्फ्यू लगाने वाला वाला पहला प्रदेश है। सीएम शिवराज ने 
लोगों से अपील की है कि वह मास्क पहने और भीड़ वाले इलाके में जाने से बचें। इतना ही नहीं सीएम ने यहां तक कहा कि अगर मामले नाइट कर्फ्यू से भी नहीं रुकते तो और भी सख्ती लागू कर सकते हैं।

दोनों डोज के बिना न्यू ईयर सेलिब्रेशन नहीं कर सकेंगे
वहीं इस समीक्षा बैठक में फैसला लिया गया कि जिन लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगे हैं वह न्यू ईयर सेलिब्रेशन नहीं कर सकेंगे। इसके निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि वैक्सीन के दोनों डोज लगाने वाले ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन कर सकेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा। 

दो महीने बाद प्रदेश में 30 पॉजिटिव केस मिले
बता दें कि अब फिर से प्रदेश में संक्रमितों की संख्या की रफ्तार बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो महीने बाद फिर 30 पॉजिटिव केस मिले है। इससे पहले 24 अक्टूबर को एक दिन में 36 केस मिले थे। बुधवार को मिले केस में सबसे ज्यादा इंदौर में 12, भोपाल में 11, उज्जैन-बड़वानी, नीमच में 2-2 और बैतूल में 1 पॉजिटिव मिला है। अब 18 जिलों में एक्टिव मरीज हैं। प्रदेश में अभी 192 एक्टिव केस हैं।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Balaram Krishi Mahotsav: सिंगरौली में खेती का बदलेगा अंदाज, प्राकृतिक खेती से फसल विविधीकरण तक पर जोर
CM Sugam Parivahan Sewa: 21 साल बाद लौटी सरकारी बस सेवा, 351 बसों से बड़ा आगाज