
जबलपुर (मध्य प्रदेश). जबलपुर के नेपियर टाउन इलाके में रहने वाला एक परिवार उस वक्त दहश्त में आ गया जब किचन में जहरीला सांप दिखाई दिया। वह बर्तन स्टैंड में बैठा हुआ था, जैसे ही घर की संजना नाम की महिला बर्तन निकालने के लिए गई थी उनको फन दिखाई दिया। जब गौर से देखा तो वह नाग ही था। इसके बाद पूरे घर में हड़कंप मच गया। महिला ने फौरन सूचना देकर पति कल्पक नायक को बुलाया।
हमला करने में पीछे नहीं हटता है ये सांप
पति कल्पक नायक ने घर आने के बाद सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को बुलाया। सांप पकड़ने वाले गजेंद्र ने आधे घंटे की मेहनत के बाद सांप को पकड़ लिया। सर्प विशेषज्ञ ने बताया कि ये सांप जहरीला तो नहीं होता। लेकिन काफी हमला करने में पीछे नहीं हटता है। यानि यह किसी चीज से नहीं डरता है। यह घरों की दीवार पर भी आसानी से चढ़ जाता है। बारिश के समय इसका ठिकाना दीवारें या फिर बिल होते हैं। यह भोजन में छिपकली और मेढ़क को खाता है। हालांकि इस सांप की संख्या में धीरे-धीरे कमी आ रही है
इस सांप के होते हैं 50 दांत, जो होते बेहद नुकीले
सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को बुलाया गया। गजेंद्र ने बर्तनों के स्टैंड में बैठे सांप को देखा और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। सर्प विशेषज्ञ ने इस सांप का नाम वुल्फ स्नेक बताया। जिसके 50 दांत थे, जो बेहद नुकीले थे। इसकी पकड़ मजबूत होती है। एक बार अगर इसकी पकड़ में शिकार आ जाए तो कोई नहीं छुड़ा पाता है। इसलिए कहते हैं इसके जहर से ज्यादा तो इसकी पकड़ खतरनाक होती है। आमतौर पर यह घरों में ही अपना बसेरा बनाता है। क्योंकि चूहों-छिपकली को अपना भोजन बनाता है। इसके काटने से किसी युवक की मौत कम ही होती है।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।