Mahakal Lok : कलावे से बनाया 15 फीट ऊंचा शिवलिंग, PM मोदी के बटन दबाते ही यूं हुआ महाकाल लोक का उद्घाटन

Published : Oct 11, 2022, 06:16 PM ISTUpdated : Oct 11, 2022, 07:19 PM IST
Mahakal Lok : कलावे से बनाया 15 फीट ऊंचा शिवलिंग, PM मोदी के बटन दबाते ही यूं हुआ महाकाल लोक का उद्घाटन

सार

महाकालेश्वर में महाकाल लोक का उद्घाटन करने के लिए पीएम मोदी उज्जैन पहुंच चुके हैं। शाम 7 बजे 200 संतों की मौजूदगी में उन्होंने 'महाकाल लोक' का लोकार्पण किया। इस दौरान लोकार्पण कार्यक्रम को क्षिप्रा के तट पर दिखाने के लिए बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। यहां करीब एक लाख लोगों ने इसे देखा। 

Mahakal Lok: महाकालेश्वर में महाकाल लोक का उद्घाटन करने के लिए पीएम मोदी उज्जैन पहुंच चुके हैं। शाम 7 बजे 200 संतों की मौजूदगी में उन्होंने 'महाकाल लोक' का लोकार्पण किया। इस दौरान लोकार्पण कार्यक्रम को क्षिप्रा के तट पर दिखाने के लिए बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। यहां करीब एक लाख लोगों ने इसे देखा। इसके साथ ही 40 देशों की जनता ने भी महाकाल लोक का सीधा प्रसारण देखा।

ऐसे होगा महाकाल लोक का उद्घाटन : 
बता दें कि महाकाल लोक में मुख्य नंदी द्वार पर करीब 15 फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया गया है। इसे रक्षा सूत्र (कलावा) से तैयार किया गया है। इसे कपड़े से ढंका गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिमोट का बटन दबाया और इसके साथ ही प्रतीकात्मक रूप से महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ।  

55 किलोमीटर लंबे हाइवे पर लाइटिंग : 
उज्जैन से इंदौर के बीच करीब 55 किलोमीटर लंबे हाइवे को स्पेशल लाइटिंग से सजाया गया है। माना जा रहा है कि उज्जैन में रात को हेलिकॉप्टर के उड़ने और उतरने की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से इंदौर लौट सकते हैं। इसके चलते उज्जैन से इंदौर के बीच 55 KM लंबे हाईवे को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। 

Mahakal Lok: केदार धाम, काशी और अब महाकाल लोक..देश को एक नई दृष्टि और दिशा देने जा रहे PM मोदी

महाकाल लोक की खासियत : 
महाकाल लोक को काशी कॉरिडोर की तर्ज पर बनाया गया है। हालांकि, पहले फेज का काम पूरा होने के बाद ही यह आकार में काशी कॉरिडोर से 4 गुना बड़ा है। दूसरे फेज का काम पूरा होने के बाद यह काशी कॉरिडोर से 9 गुना ज्यादा बड़ा होगा। महाकाल लोक में भक्त 946 मीटर (करीब 1 किलोमीटर) लंबे गलियारे में चलते हुए महाकाल मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचेंगे। 

108 अलंकृत स्तंभो से सजा है महाकाल लोक : 
महाकाल लोक कॉरिडोर के दोनों ओर भगवान शिव-पार्वती की महिमा के साथ ही मूर्तियों के रूप में उनकी कथाएं देखने को मिलेंगी। 2 भव्य प्रवेश द्वार, नक्काशीदार बलुआ पत्थरों से बने 108 अलंकृत स्तंभ, फव्वारों और शिव पुराण की कहानियों को दिखाने वाले 53 भित्ति चित्र 'महाकाल लोक' की शोभा बढ़ाएंगे। भक्तों को नीलकंठ महादेव, सती के शव के साथ शिव, कैलाश पर शिव, यम संवार, गजासुर संहार, आदि योगी शिव, योगेश्वर अवतार, त्रिवेणी प्लाजा पर शिव, शक्ति और श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं, कैलाश पर रावण की प्रतिमाएं शिव की महिमा का गुणगान करती दिखेंगी। इसके अलावा नटराज, गणेश, कार्तिकेय, दत्तात्रेय अवतार, पंचमुखी हनुमान, चंद्रशेखर महादेव की कहानी, शिव और सती, समुद्र मंथन का भी दृश्य देखने को मिलेगा। 

ये भी देखें : 

Mahakal Lok: काशी कॉरिडोर से 9 गुना बड़ा है महाकाल लोक, अंधेरा होते ही सोने की तरह दमकेगा 900 M लंबा गलियारा

10 PHOTOS: दिन के उजाले में देखिए 'महाकाल लोक' की भव्यता, कुछ घंटों बाद 40 देशों की जनता देखेगी LIVE

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
Ratlam Rajdhani Express Fire: 'अगर 5 मिनट की भी देरी होती...' चश्मदीदों ने बताया B-1 कोच के अंदर का खौफनाक सच!