MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • 3 बच्चों का कातिल ‘गुरु भाई’ फिर बना हत्यारा? महिला को 13 बार चाकू मारा, खुद ट्रेन के सामने कूदा

3 बच्चों का कातिल ‘गुरु भाई’ फिर बना हत्यारा? महिला को 13 बार चाकू मारा, खुद ट्रेन के सामने कूदा

Bhopal Murder Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 45 वर्षीय महिला को 13 बार चाकू मारने के बाद आरोपी प्रीतम कुशवाहा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। क्या घर खाली कराने का दबाव बना हत्या की वजह? 15 साल जेल काट चुका शख्स फिर क्यों बना कातिल?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 17 2026, 11:24 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

Bhopal Latest Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक 45 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके सीने में 9 बार, पेट में 3 बार और गर्दन में 1 बार चाकू मारा गया। कुछ ही घंटों बाद आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। आखिर इस खौफनाक वारदात के पीछे क्या वजह थी?

25
Image Credit : X

कौन थी दुर्गा बाई कुशवाहा और क्यों बनी निशाना?

पुलिस और परिवार के मुताबिक, मृतक महिला का नाम दुर्गा बाई कुशवाहा था। वह भोपाल में अपने परिवार के साथ रहती थी। आरोपी प्रीतम कुशवाहा को वह अपना “गुरु भाई” मानती थी। प्रीतम करीब एक साल से उसके घर पर रह रहा था। जेल से रिहा होने के बाद दुर्गा बाई ने उसे सहारा दिया और वह उनके घर में रहने लगा। वह भोपाल में सब्जी का ठेला लगाता था और कभी-कभी थोड़ा किराया भी देता था। परिवार के साथ खाना भी खाता था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से माहौल बदल गया था।

Related Articles

Related image1
11 साल में 3 शादियां और तीनों IAS अफसर-आखिर कौन हैं अवि प्रसाद और क्यों चर्चा में MP ब्यूरोक्रेट?
Related image2
MP Crime: डॉक्टर की बाहों में पत्नी को देख खौल उठा पति का खून! कर डाला खौफनाक कांड
35
Image Credit : X

क्या घर खाली कराने का दबाव बना हत्या की वजह?

परिवार का कहना है कि वे प्रीतम से घर खाली करने के लिए कह रहे थे। इसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। दुर्गा की बहू ने पुलिस को बताया कि प्रीतम जाना नहीं चाहता था। जब भी विवाद होता, वह खाना छोड़ देता और आत्महत्या की धमकी देता था। यह मामला इसलिए भी ज्यादा सनसनीखेज है क्योंकि आरोपी प्रीतम पहले अपने तीन बच्चों की हत्या के मामले में 15 साल की सजा काट चुका था और जेल से रिहा होने के बाद करीब एक साल से दुर्गा बाई के घर में रह रहा था।

45
Image Credit : X

वारदात कैसे हुई?

सोमवार को जब दुर्गा बाई के पति और बेटा घर पर नहीं थे, तभी प्रीतम घर आया। बताया जा रहा है कि वह पास के एक बन रहे मकान की सफाई के बहाने दुर्गा को वहां ले गया। पुलिस के अनुसार, उसी कमरे में उसने दुर्गा बाई पर धारदार हथियार से 13 बार हमला किया गया। घटना के बाद प्रीतम मौके से चला गया और कुछ घंटों बाद ट्रेन के आगे कूद गया।

55
Image Credit : X

अब पुलिस क्या जांच कर रही है?

भोपाल पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। हत्या में इस्तेमाल हथियार, फोरेंसिक सैंपल और परिवार के बयान जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह पूरी तरह से घरेलू विवाद का मामला था या इसके पीछे कोई और कारण था। जांच जारी है और पुलिस जल्द ही पूरे सच से पर्दा उठाने की बात कह रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
मध्य प्रदेश अपराध समाचार
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aadhaar Card New Rule: आधार में उम्र बदलना अब नामुमकिन! UIDAI का बड़ा एक्शन
Recommended image2
Kerala: नौकरी के 4 महीने बाद ही दलित पुजारी को क्यों देना पड़ा इस्तीफा?
Recommended image3
कौन हैं वोडेला यशस्वी कोट्टापल्ली? न्यू जर्सी में ICE ने भारतीय नागरिक को क्यों लिया हिरासत में?
Recommended image4
Mumbai Traffic Alert Today: 13 घंटे का हाई अलर्ट! मोदी-मैक्रों दौरे से कौन-कौन सी सड़कें रहेंगी बंद?
Recommended image5
France President Macron India Visit: मुंबई में मैक्रों-मोदी मुलाकात, आखिर असली एजेंडा क्या है?
Related Stories
Recommended image1
11 साल में 3 शादियां और तीनों IAS अफसर-आखिर कौन हैं अवि प्रसाद और क्यों चर्चा में MP ब्यूरोक्रेट?
Recommended image2
MP Crime: डॉक्टर की बाहों में पत्नी को देख खौल उठा पति का खून! कर डाला खौफनाक कांड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved