बेटी क्या पैदा हुई SP ने पूरे घर को दुल्हन की तरह सजाया, दिवाली से पहले मनाया लक्ष्मी के आगमन का जश्न

Published : Oct 25, 2019, 05:53 PM ISTUpdated : Oct 25, 2019, 06:07 PM IST
बेटी क्या पैदा हुई SP ने पूरे घर को दुल्हन की तरह सजाया, दिवाली से पहले मनाया लक्ष्मी के आगमन का जश्न

सार

ये तस्वीरें बेटियों को लेकर बदलती सोच की सुखद शुरुआत दिखाती हैं। यह हैं मप्र के पन्ना जिले के SP मयंक अवस्थी। इनके घर बेटी का जन्म हुआ है। उसकी इन्हें इतनी खुशी हुई कि सारा घर दिवाली से पहले ही सजा दिया। बेटी का स्वागत लक्ष्मी की तरह किया।

पन्ना. बेटियों से घर रोशन हो जाता है। घर के कौने-कौने उनके चहकने से रोनक हो उठते हैं। ऐसा ही नजारा देखने को मिला यहां के SP मयंक अवस्थी के घर पर। उनके यहां बेटी का जन्म हुआ है। जब बेटी हॉस्पिटल से घर लाई गई, तो उत्सव मनाया गया। पूरा सरकारी बंगला दुल्हन की तरह सजाया गया। दिवाली से पहले घर रोशनी से नहा उठा। बेटी का स्वागत लक्ष्मी की तरह किया गया।

पुलिस अफसर भी हुए उत्सव में शामिल..
जब एसपी साहब की बेटी घर लाई जा रही थी, तब पुलिस के कई अफसर और कर्मचारी उसके स्वागत में खड़े थे। बेटी का आगमन बैंडबाजों के बीच हुआ। उल्लेखनीय है कि मयंक अवस्थी भोपाल और दतिया में भी पदस्थ रह चुके हैं। उनकी बेटी का जन्म जबलपुर में हुआ है। बेटी का नाम इरा रखा गया है।

घर पर हुई पूजा-अर्चना
जब बेटी घर पहुंची, तब वहां गेट पर उसके स्वागत में पुलिस अफसर खड़े थे। बेटी के आगमन पर पूजा-पाठ का आयोजन भी किया गया। मयंक अवस्थी ने कहा कि, बेटी और बेटा दोनों बराबर। लोगों को सोच बदलने की जरूरत।


 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी