धार में शादी की दावत में शामिल हुए दोनो पक्षों के लोग, खाने के बाद अचानक पड़े बीमार, समारोह में मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के धार जिले में शादी समारोह में भोज करने के बाद कई लोगों में उल्टी दस्त की शिकायत के चलते हड़कंप मच गया। सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिसमें से 20 से अधिक लोगों का अभी भी इलाज जारी है। मामला शुक्रवार रात का है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 3, 2022 7:15 AM IST

धार (Dhar). मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में हुए भोज में खाना खाने के बाद कई लोग बीमार हो गए। जिसके बाद कार्यक्रम के दौरान हड़कंप मच गया। लोगों को उल्टियां करते देख ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी की हालत में सुधार है। मामला जिले के धामनोद का है।

रिसेप्शन में भोजन करने के बाद बिगड़ी तबीयत, 20 अभी भी भर्ती
मामले की जांच कर रहे ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ब्रह्मराज कौशल ने बताया कि धार के धामनोद में शुक्रवार की रात देवी जी के मंदिर में शादी का आयोजन किया गया था। लड़का और लड़की पक्ष दोनो ही लोकल के थे जिसके चलते अधिक संख्या में मेहमान समारोह अटेंड करने आए थे। शादी की दावत में भोजन करने कुछ समय बाद ही कॉफी मेहमानों को उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई। लोगों की हालत बिगड़ती देख वहां हड़कंप  मच गया लोग को वहां से तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उनको निजा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। बाकी मेहमान को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं 20 से अधिक का अभी भी इलाज चल रहा है।

खाने के सैंपल लिए गए
मामले में इतने लोगों के बीमार होने के बाद शासकीय हॉस्पिटल में भर्ती की जानकारी मिलते ही स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर धामनोद थाना प्रभारी राजकुमार यादव के साथ BMO ब्रम्हराज कोशल भी पहुंचे। उन्होंने जानकारी दी कि सभी मरीज की हालात में सुधार हो रहा है। इसके अलावा समारोह स्थल पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां बने खाने के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए है।

मामले पर जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक ऑफिसर कौशल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फूड प्वाइजनिंग की शंका है। वास्तविक कारण मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट व जांच के लिए भेजे गए भोजन की रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा।

 

 

यह भी पढ़े- हैरान करने वाला मामलाः दुल्हन से मिलने से पहले अस्पताल पहुंच गए दूल्हे राजा, खुशी में कर लिया था ये काम

Share this article
click me!