अभी तो मैं जवान हूं! 75 की उम्र में दिग्विजय सिंह ने खेली क्रिकेट, जब दौड़ लगाकर फेंकी बॉल तो हैरान रह गए लोग

Published : Nov 04, 2022, 04:32 PM ISTUpdated : Nov 04, 2022, 04:51 PM IST
अभी तो मैं जवान हूं! 75 की उम्र में दिग्विजय सिंह ने खेली क्रिकेट, जब दौड़ लगाकर फेंकी बॉल तो हैरान रह गए लोग

सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक अलग अंदाज देखने को मिला। जहां वह क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने क्रिकेटर की तरह दौड़ लगाकर बोलिंग करते हुए दिखाई दिए।

भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अक्कर अपने बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इस बार उनका अलग ही अंदाज सामने देखने को मिला है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नौजवानों की तरह क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। एकदम प्रफोशनल क्रिकेटर की तरह वो दौड़ लगाकर बोलिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी जोशीले स्टाइल को देखकर बिल्कुल ऐसा नहीं लग रहा है कि वह बुजुर्ग हो गए हैं। 75 साल की उम्र होने के बाद भी उनकी फिटनेस कमाल की है। जो देखने लायक थी।

जब दिग्गी ने दौड़ लगाकर फेंकी बॉल
दरअसल, दिग्विजय सिंह इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस समय भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना राज्य में है। 4 नवंबर को यात्रा का विश्राम है। बस इन्हीं फुर्सत के लम्हों में दिग्विजय सिंह अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए निकल पड़े। उन्होंने क्रिकेट खेलकर जमकर पसीना बहाया। इस दौरन दिग्गी राजा ने स्पीड बोलिंग करते दिखाई दिए वह भी युवाओं की तरह एकदम दौड़ लगाते हुए। जहां उन्होने पहली गेंद तो डॉट डाली, लेकिन उसके बाद दूसरी गेंद पर बल्लेबाज चौका मार देता है।

बेटे जयवर्धन सिंह ने शेयर किया पिता का वीडियो
 दिग्विजय सिंह के क्रिकेट खेलने वाले वीडियो को उनके बेटे और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा "डे ऑफ के दिन भारत जोड़ो यात्रा के कैम्प में यह होता है। क्रिकेट मैच!" अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक तरफ जहां कुछ लोग दिग्विजय सिंह की फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने चुटकी लेते हुए निशाना साधा है।

सियासत की तरह फिरकी गेंद फेंकने में माहिर हैं दिग्गी
बता दें कि  दिग्विजय सिंह अपने कॉलेज के दिनों में जमकर क्रिकेट खेला करते थे। उन्होंने कई बार अपने इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उन्हें  स्कू्ल टाइम से ही उनक क्रिकेट खेलन का शौक रहा है। बचपन का उनका यही शौक अब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देखने को मिला है।  दिग्विजय क्रिकेट में भी फिरकी यानि स्पिन गेंद फेंकने में माहिर है। जिस तरह से वह सिसायत में अपने बयानों से विरोधियों को थकाते नजर आते हैं। ठीक इसी तरह  क्रिकेट में भी उनकी स्पिन गेंद को संभालना बल्लेबाज के लिए मुश्किल हो जाता होगा। क्योंकि  सियासत में उनके पेचीदा सवालों को झेल पाना मुश्किल हो जाता है।

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अंकल ने क्यों नहीं पहना Helmet ? वजह वायरल-पुलिस की अपील सुन कंपनी ने दिया ऑफर
जिस मंदिर के गर्भगृह में एंट्री है बैन, विधायक के बेटे ने वहां की 'दूसरी' शादी