दिग्विजय सिंह का कमलनाथ को पत्र: भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर पर नहीं हो मेरी तस्वीर, जानिए ऐसा क्यों कहा

Published : Oct 30, 2022, 07:32 PM IST
 दिग्विजय सिंह का कमलनाथ को पत्र: भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर पर नहीं हो मेरी तस्वीर, जानिए ऐसा क्यों कहा

सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जल्द ही मध्य प्रदेश में प्रवेश  करने वाली है। लेकिन दिग्विजय सिंह किसी भी पोस्टर में नजर नहीं आएंगे। उन्होंने खुद कमलनाथ को एक पत्र लिखकर ऐसा करने को कहा है। 

भोपाल. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पड़ाव इस वक्त तेलंगाना पहुंच चुका है। इस यात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता एक्टिव हैं, वह समय-समय पर इसमें शामिल भी हो चुके हैं। खुद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय  सिंह इस यात्रा के प्रभारी हैं और वह खुद राहुल गांध के साथ चल रहे हैं। लेकिन इसी बीच दिग्विजय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक पत्र लिखा है। जिसको चलते सियासत का बाजार गर्म हो गया है। इस लेटर में दिग्गी राजा ने लिखा-भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो भी बैनर-पोस्टर और होर्डिंग लगें, उनमें उनकी तस्वीर न हो। 

22 अक्टूबर  को दिग्विजय ने कमलनाथ को लिखा ये लेटर
दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अगले महीने यानि नवंबर में मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी। जिसकी तैयारी प्रदेश कांग्रेस की तरफ से बढ़े स्थर पर  की जा रही हैं। इसी बीच दिग्विजय सिंह ने 22 अक्टूबर को कमलनाथ को एक लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश में जो भी बैनर-पोस्टर और होर्डिंग लगें उनमें उनकी तस्वीर नहीं लगे। जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सिर्फ इन नेताओं की तस्वीर चाहते हैं दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में कमलनाथ को लिखा-वह चाहते हैं कि जो भी बैनर-पोस्ट लगें उनमें सिर्फ सिर्फ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की ही तस्वीरें होनी चाहिए। इन होर्डिंग्स में मेरी तस्वीर नजर नहीं आनी चाहिए। 

जानिए मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के मायने
बता दें कि 19 नवंबर तक भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इस दौरान राहुल गांधी प्रदेश में 16 दिन में 386 किलोमीटर चलेंगे, इसी बीच वह बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन भी जाएंगे। बताया जा रहा है कि उज्जैन में एक सभा को संबोंधित कर सकते हैं राहल गांधी। इसकी तैयारियां भी कांग्रेस ने शुरू कर दी हैं। इस यात्रा से प्रदेश की 30 से ज्यादा विधासभा सीटे कवर होंगी। हालांकि अभी भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करने वाली है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tiger Death: मध्य प्रदेश में फिर बाघ की मौत, करंट लगाकर कुएं में फेंका-2026 में अब तक 25वीं घटना
MP Tourism: GITB 2026 में मध्यप्रदेश को Leading Tourism Destination अवॉर्ड, बढ़ी वैश्विक पहचान