किन्नरों में महाभारत: राजीनामे के लिए बुलाकर पहले बाल काटे और फिर कैंची घोंपी

Published : Oct 19, 2020, 11:37 AM IST
किन्नरों में महाभारत: राजीनामे के लिए बुलाकर पहले बाल काटे और फिर कैंची घोंपी

सार

भोपाल में किन्नरों के दो गुटों के बीच चली आ रही महाभारत में एक के ऊपर कैंची से हमले का मामला सामने आया है। एक गुट ने पीड़ित किन्नर को राजीनामे के लिए बुलाया था। इससे पहले कि किन्नर गुरु इनके बीच सुलह करा पातीं, एक गुट ने दूसरे गुट की किन्नर पर हमला कर दिया। उसके बाल काटे और फिर कैंची घोंप दी। पुलिस ने इस मामले में तीन किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भोपाल, मध्य प्रदेश. दो किन्नरों के गुटों के बीच कई साल से चली आ रही लड़ाई में रविवार को एक पर कैंची से हमला करने का मामला सामने आया है। इलाके को लेकर इन गुटों में अकसर मारपीट होती रहती है। अब राजीनामे के बहाने 30 वर्षीय किन्नर देवीसिंह पर किन्नर मुस्कान मिर्जा, काजल ठाकुर और काजल बंबईया ने हमला कर दिया। इन्होंने पहले देवीसिंह के बाल काटे और फिर कैंची घोंप दी। घायल हालत में किन्नर थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।

किन्नर गुरु के सामने हमला..

घायल किन्नर देवीसिंह तलैया इलाके में रहती है। रविवार को किन्नर गुरु सुरैया ने दोनों गुटों को राजीनामे के लिए इमामबाड़ा बुलाया था। बातचीत के दौरान आरोपी किन्नरों ने उसके बाल पकड़ लिए और मारना शुरू कर दिया। बताते हैं दोनों गुटों के बीच पिछले एक साल से झगड़ा चला आ रहा है। इससे पहले 24 वर्षीय किन्नर मिली पर भी हमला किया गया था।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Balaram Krishi Mahotsav: सिंगरौली में खेती का बदलेगा अंदाज, प्राकृतिक खेती से फसल विविधीकरण तक पर जोर
CM Sugam Parivahan Sewa: 21 साल बाद लौटी सरकारी बस सेवा, 351 बसों से बड़ा आगाज