हनी ट्रेप: शिकार पर चील की तरह नजर रखती थीं ये महिलाएं

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रेप केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि हनी ट्रेप में नेताओं और IAS-IPS को फंसाने वालीं महिलाएं एक रैकेट की तरह काम कर रही थीं। वे अपने शिकार पर पूरी नजर रखती थीं। उनके फोन टेप किए जाते थे।

Asianet News Hindi | Published : Sep 30, 2019 5:35 AM IST

भोपाल. हनी ट्रेप मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को चौंकाने वाले सुराग हाथ लगे हैं। जांच में सामने आया है कि ये महिलाएं अपने शिकार के फोन टेप कराती थीं। उनके चैट पर भी पैनी नजर रखी जाती थी। पुलिस की जांच में पाया गया कि आरोपी श्वेता विजय जैन ने बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी को  जासूसी (सर्विलांस) का जिम्मा सौंपा था। यह कंपनी बेंगलुरु का रहने वाला संतोष नामक शख्स चलाता था। कंपनी में 5 लोगों की टीम थी। यह टीम भोपाल में भी सक्रिय पाई गई। इसमें शिखा, सोनू, अंशिका, साक्षी नामक महिलाएं जुड़ीं थीं। साक्षी का भाई भी कंपनी के लिए काम करता था। बताते हैं कि इनमें से दो लोग सायबर फॉरेंसिक के एक्सपर्ट हैं।

यह भी पढ़ें

लेट नाइट पार्टियों की शौकीन ये महिलाएं, मंत्री-IAS के 90 आपत्तिजनक वीडियो बनाकर कमाए 15 करोड़ 

हनी ट्रैप केस : इन महिलाओं ने अपने ऐशो-आराम के लिए अफसर हों या नेता, सबको फंसाया 

उल्लेखनीय है कि इंदौर नगर निगम के एक इंजीनियर हरभजन की शिकायत पर 18 सितंबर को पुलिस ने इन्दौर की एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने ने बताया कि आरती दयाल (29), मोनिका यादव (18), श्वेता जैन पति विजय जैन (39), श्वेता जैन पति स्पनिल जैन (48), और बरखा सोनी (34) को पुलिस ने अरेस्ट किया था।

यह भी पढ़ें

नेता हों या IAS-IPS बड़ी आसानी से फांस लेती थी यह 'बला' 

हनी ट्रैपिंग: जानिए कितने मंत्रियों के अलावा IAS और IPS इनके मोहजाल में फंसे हुए थे

कांग्रेस सरकार बनने के बाद मप्र में सक्रिय हुई कंपनी 
बेंगलुरु की यह कंपनी सर्विलांस में एक्सपर्ट रही है। मप्र में इसकी दस्तक कांग्रेस सरकार बनने के बाद हुई। इसलिए इन तथ्यों पर भी फोकस किया जा रहा है कि कहीं सही में आरोपी महिलाएं कुछ मंत्रियों और कांग्रेस के कुछ विधायकों पर डोरे डालने वाली थीं। इससे सरकार अस्थिर हो। जांच में एक बात और सामने आई है कि यह कंपनी पहले केंद्रीय एजेंसियों के लिए भी काम कर चुकी है। SIT को जांच में पता चला है कि आरोपी महिलाओं ने 22 से ज्यादा लड़कियों को अपने रैकेट में  जोड़ रखा था।
 

यह भी पढ़ें

मप्र के हाईप्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में जांच से पीछे हटे SIT चीफ

Share this article
click me!