तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Published : Nov 23, 2022, 09:50 AM ISTUpdated : Nov 23, 2022, 09:53 AM IST
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सार

मध्य प्रदेश के कटनी में तेज रफ़्तार के कहर ने तीन जिंदगियां छीन ली। तेज रफ़्तार कार ने बाइक में टक्कर मारी जिससे बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक बाइक में पेट्रोल भरवाकर वापस घर जा रहे थे। 

कटनी(Madhya Pradesh). मध्य प्रदेश के कटनी में तेज रफ़्तार के कहर ने तीन जिंदगियां छीन ली। तेज रफ़्तार कार ने बाइक में टक्कर मारी जिससे बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक बाइक में पेट्रोल भरवाकर वापस घर जा रहे थे। टक्कर मारने के बाद कार सवार फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के मुताबिक कटनी जिले के पटौंहा चिखला निवासी भजन सिंह ठाकुर (22) पिता कदम सिंह, अरविंद ठाकुर (24) पुत्र सद्दू सिंह और अभिषेक ठाकुर (18) पुत्र साठे राजा निवासी पटौंहा तीनों दोस्त थे। मंगलवार देर शाम किसी काम से तीनों बाइक से रीठी गए थे। रीठी से काम करने के बाद तीनों पेट्रोल पंप पहुंचे और गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के बाद वापस पटौंहा लौट रहे थे। तीनों बाइक से जैसे ही रीठी और देवरीकला फाटक के बीच बनी पुलिया के पास पहुंचे, ऐसे में अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी और भाग निकला। दुर्घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक साथ तीन मौतों से गांव में मचा कोहराम 
दुर्घटना में मारे गए तीनों दोस्त एक ही गांव के रहने वाले थे। तीनों के घर पड़ोस में ही थे। दुर्घटना में एक साथ तीनों की मौत के बाद इलाके में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद जब तीनों शव एक साथ गांव पहुंचे तो पूरा गांव ग़मगीन हो गया। लोगों के आंसू थम नहीं रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों पक्के दोस्त थे। वह ज्यादातर समय एक साथ ही बिताते थे। लगभग हमउम्र होने के कारण उनमें आपस में खूब बनती थी। लेकिन एक साथ तीनों की मौतों ने उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है। 

टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जुटाई जा रही जानकारी 
रीठी थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त कराते हुए परिजनों को सूचना दी। साथ ही तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी भिजवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया, युवकों को टक्कर मारने वाला वाहन अज्ञात है, उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें...

ये रिश्ता क्या कहलाता है! आरोप-सहेली के पति ने मुझे पीटा..देखें उसी पीटने वाले संग अमृता सिंह की क्लोज तस्वीर

बहन से थे युवक के अवैध संबंध, भाई ने जीजा के साथ मिलकर की हत्या, 80 टुकड़ों में मिला था नरकंकाल

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mukhyamantri Registry Yojana: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में होंगी 50 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्रियां
MP Greenfield Corridor: 5 नए फोरलेन कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी, इन शहरों को मिलेगा फायदा