लव मैरिज के बाद यूरोप में मनाया हनीमून, शादी के तीन महीने बाद साली ने किया जीजा के साथ बड़ा कांड

Published : Aug 21, 2022, 07:55 AM IST
लव मैरिज के बाद यूरोप में मनाया हनीमून, शादी के तीन महीने बाद साली ने किया जीजा के साथ बड़ा कांड

सार

व्यापारी ने बताया कि मैट्रिमोनियल वेबसाइट में मिलने के बाद हम दोनों का अफेयर करीब एक साल तक चला। शादी के बाद से ही गाजियाबाद में रहने वाली उसकी साली हर मामले में दखल देती थी। अब पत्नी 50 लाख के गहने लेकर फरार।

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के लसुड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी की पत्नी शादी के तीन महीने बाद घर से करीब 50 लाख रुपए की ज्वेलरी लेकर फरार हो गई है। पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि उसकी साली ने उसके घर को बर्बाद कर दिया है। पीड़ित पति ने थाने में जो शिकायत दर्ज करवाई है उसके अनुसार, पति और पत्नी के बीच झगड़े में सबसे अहम भूमिका उसकी साली ने निभाई। उसी के कारण दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। जानकारी के अनुसार, पीड़ित की साली गाजियाबाद के नेहरू नगर इलाके में रहती है।

दोनों तलाकशुदा थे, दूसरी शादी की
जानकारी के अनुसार, इंदौर के लसूड़िया थाना इलाके में रहने वाले दाल व्यापारी नितेश सिंघानिया की पत्नी रूचि घर के पुश्तैनी गहने लेकर भाग गई है। इन गहनों की कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि मेरी और रूचि की दूसरी शादी थी। हम दोनों की पहली शादी के बाद तलाक हो चुका था। उन्होंने बताया कि रूचि उत्तरप्रदेश की रहने वाली थी और हम दोनों मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में आए थे। 

एक साल तक चला अफेयर
व्यापारी ने बताया कि मैट्रिमोनियल वेबसाइट में मिलने के बाद हम दोनों का अफेयर करीब एक साल तक चला। उसके बाद हम दोनों ने शादी कर ली। उसने बताया कि शादी के बाद हम हनीमून के लिए यूरोप गए थे। लेकिन शादी के बाद से ही गाजियाबाद में रहने वाली उसकी साली हर मामले में दखल देती थी। एक बार साली की शिकायत में देर रात पुलिस व्यापारी के घर में पहुंच गई थी। 

50 लाख के गहने लेकर फरार
अब पीड़ित कारोबारी ने आरोप लगाया है कि पत्नी तन सूटकेस लेकर फरार हो गई है। उसमें 50 लाख रुपए की कीमत के पुश्तैनी गहने थे। अब पत्नी फोन नहीं उठा रही है और उसका अभी कोई पता नहीं चल रहा है कि वो कहां है।

इसे भी पढ़ें-  1 महीने पहले हुई बेटे की मौत, सपने में कुलदेवी आई तो क्रब की मिट्टी लेकर मंदिर पहुंची मां, फिर हुआ चमत्कार

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक QR कोड ने बदल दी भारत की आदत! UPI के 10 साल में कैसे 1.78 करोड़ से 24 हजार करोड़ हुआ सफर
MP Cabinet News: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, 10630 करोड़ की योजनाओं को मिली स्वीकृति