बुजुर्ग नेताजी के पैरों में पड़ी रही, वे भाषण देते रहे और सिर्फ इतना कहा-अभी सुनते हैं माताजी, ठहरिये

Published : Oct 15, 2020, 03:46 PM IST
बुजुर्ग नेताजी के पैरों में पड़ी रही, वे भाषण देते रहे और सिर्फ इतना कहा-अभी सुनते हैं माताजी, ठहरिये

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के लिए होने जा रहे उप चुनाव को लेकर सियासत चरम पर पहुंच गई है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच कुछ चौंकाने वाले दृश्य भी सामने आ रहे हैं। सागर जिले की सुरखी विधानसभा में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा जब भाषण दे रहे थे, तब एक बुजुर्ग उनके पैरों में पड़ी रही।

सागर, मध्य प्रदेश. यह तस्वीर सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर की है। विधानसभा की 28 सीटों के लिए होने जा रहे उप चुनाव के मद्देनजर बुधवार को यहां भाजपा मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस दौरान जब भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा जब भाषण दे रहे थे, तब एक बुजुर्ग उनके पैरों में पड़ी रही। वो अपनी कोई समस्या लेकर सामने आई थी। इसके बाद झा अपना भाषण देते रहे। वे सिर्फ इतना बोले कि अभी सुनते हैं माताजी..अभी ठहरिये।

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि सभा खत्म होने के बाद प्रभात झा ने बुजुर्ग महिला से बात की थी। उसकी समस्या का निराकरण भी करा दिया गया। बता दें कि सुरखी सीट से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत हैं। वे 7 महीने पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

अभी तो मैं जवान हूं
यह तस्वीर भी जैसीनगर में ही सामने आई थी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को चुनावी सभा संबोधित करने गए थे। यहां भाषण देते हुए उन्हें अपनी जवानी याद आ गई। कमलनाथ ने माइक छोड़कर मंच से नीचे छलांग लगा दी। यह देखकर मंच पर मौजूद दूसरे नेता और उनके सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। कमलनाथ के कूदते ही उनके सुरक्षाकर्मी भी कूद पड़े और उन्हें संभाला। इसके बाद कमलनाथ बोले कि वे 35 साल पहले जैसीनगर आए थे। तब भी वे जवान थे और अब भी हैं। इससे पहले कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को मंच पर जनता के सामने घुटने टेकने पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि शिवराज एक्टिंग में बड़े माहिर हैं। अगर वे मुंबई चले जाएं, तो सलमान, शाहरुख भी शरमा जाएं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी