कांग्रेस नेता राजा पटेरिया बोले- मोदी की कर दो हत्या, FIR दर्ज, शिवराज ने कहा- कानून के अनुसार होगी कार्रवाई

Published : Dec 12, 2022, 03:59 PM ISTUpdated : Dec 12, 2022, 04:21 PM IST
कांग्रेस नेता राजा पटेरिया बोले- मोदी की कर दो हत्या, FIR दर्ज, शिवराज ने कहा- कानून के अनुसार होगी कार्रवाई

सार

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने की बात कह रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने पटेरिया के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

भोपाल। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की बात की है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कुछ लोगों को संबोधित कर रहे हैं और पीएम की हत्या की बात कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश की सरकार ने पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

पन्ना जिले के एसपी धर्मराज मीणा ने कहा कि राजा पटेरिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। वीडियो में अपमानजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे अशांति फैल सकती है। जांच चल रही है, आगे की कार्रवाई होगी।
 
राजा पटेरिया ने कहा, "ये मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों को, आदिवासियों को और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो, हत्या इन द सेंस हराने का काम करना है।"  

 

 

 

पटेरिया का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस मैदान में प्रधानमंत्री मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रही है। इसलिए कांग्रेस का एक नेता मोदी को मारने की बात कर रहा है। कांग्रेस का असली चेहरा अब सामने आ रहा है। केस दर्ज कर लिया गया है। कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड जीत के लिए PM नरेंद्र मोदी ने गुजरात की जनता को दिया धन्यवाद, मंच पर झुककर किया नमन

नरोत्तम मिश्रा बोले- तत्काल एफआईआर कराने का दे रहा हूं निर्देश
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "मैंने राजा पटेरिया के बयान को सुना है। उससे अब यह स्पष्ट हो रहा है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है। ये इटली की कांग्रेस है। इटली की मानसिकता मुसोलनी वाली रहती है। जिस तरह से उनकी यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत जी लोग चल रहे हैं, उससे भी स्पष्ट हो जाता है। राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। मैं एसपी को तत्काल एफआईआर कराने का निर्देश दे रहा हूं।" 

यह भी पढ़ें- Exclusive Interview: रिटायर्ड एयर मार्शल बीके मुरली ने क्यों कहा- 'देश सुरक्षित नहीं तो विकास के मायने नहीं'

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anganwadi Cook Bee Attack: 20 बच्चों के लिए ढाल बनी आंगनवाड़ी कुक, खुद हो गई कुर्बान
पत्नी का बेडरूम कांड हिडन कैमरे में कैद, बिस्तर पर चीखता रहा पति और उसने पार की हद