MP: जोबट ने बदला Congress का सियासी गणित, 3 बार की विधायक सुलोचना अपने बेटे के साथ BJP में शामिल

मध्य प्रदेश के जोबट (Alirajpur), रैगांव (Satna), पृथ्वीपुर (Niwari) में विधानसभा उपचुनाव (Assembly By election) और खंडवा (Khandwa) लोकसभा  (LokSabha) सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। इससे पहले ही दलबदल शुरू हो गया है। दिग्विजय सरकार में मंत्री रहीं सुलोचना रावत (Sulochna Rawat) और उनके बेटे विशाल रावत (Vishal rawat) ने भाजपा जॉइन (Bjp Join) कर ली।

Asianet News Hindi | Published : Oct 3, 2021 3:50 AM IST / Updated: Oct 03 2021, 09:22 AM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा (Assembly By election) और एक लोकसभा (LokSabha) सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसे लेकर भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने अपनी रणनीतियां जमीन पर उतारना शुरू कर दीं। शनिवार देर रात बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। अलीराजपुर (Alirajpur) से कांग्रेस (Congress) की तीन बार की विधायल सुलोचना रावत (Sulochna Rawat) अपने बेटे विशाल रावत (Vishal rawat) के साथ भाजपा में शामिल (Bjp Join) हो गईं। उन्होंने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan), प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव (Murlidhar Rao), प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma), मंत्री राज्यवर्धन दत्तीगांव (Rajya Vardhan Dattigaon) की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। जोबट (अलीराजपुर) में उपचुनाव से पहले ये कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है। 

दरअसल, मध्य प्रदेश के जोबट (अलीराजपुर), रैगांव (सतना), पृथ्वीपुर (निवाड़ी) में विधानसभा उपचुनाव और खंडवा लोकसभा सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। इससे पहले ही दलबदल शुरू हो गया है। शनिवार देर रात करीब 11.30 बजे जोबट से तीन बार कांग्रेस की विधायक और दिग्विजय सरकार में मंत्री रहीं सुलोचना रावत और उनके बेटे विशाल रावत ने भाजपा जॉइन कर ली। ऐसे में तय माना जा रहा है कि भाजपा जोबट से विशाल या सुलोचना को उपचुनाव का टिकट दे सकती है। कांग्रेस यहां से महेश पटेल और दीपक भूरिया में किसी एक को उतार सकती है। बताते हैं कि सुलोचना काफी समय से भाजपा नेताओं के संपर्क में थीं। 

अलग अंदाज में CM शिवराज: जनता के बीच कह दी ऐसी बात कि लगे ठहाके और बजीं तालियां, लोग बोले-जय हो मामाजी

पृथ्वीपुर: कांग्रेस ने बृजेंद्र सिंह के बेटे नितेंद्र को टिकट दिया
पृथ्वीपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने सियासी पत्ते खोल दिए। पार्टी ने यहां से पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र को टिकट दिया। नितेंद्र पहली बार चुनावी मैदान में हैं। उनके पिता बृजेंद्र सिंह 2017 में यहां से विधायक चुने गए थे। कोरोनाकाल में उनका निधन होने से ये सीट खाली हो गई थी। वहीं, भाजपा की तरफ से असमंजस की स्थिति है। यहां से स्व. सुनील नायक के रिश्तेदार गणेशीलाल ने भी दावेदारी ठोकी है। संभव है कि पार्टी सुनील नायक की पत्नी अनीता नायक या उनके बेटे को भी पार्टी चुनावी मैदान में उतार सकती है। 

रैगांव: जुगलकिशोर के बेटे ने दावा ठोका
रैगांव सीट पर भाजपा से विधायक स्व. जुगलकिशोर के बेटे पुष्पराज बागड़ी ने दावेदारी की है। यहां लगभग उनका टिकट तय माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस में टिकट को लेकर मंथन चल रहा है। 

CM शिवराज का बड़ा ऐलान, नवरात्रि से पहले बहन-बेटियों को दी बड़ी सौगात..जिससे होगा लाखों का फायदा

खंडवा: भाजपा-कांग्रेस में दावेदार की लंबी लाइन
खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में सबसे ज्यादा दावेदार हैं। भाजपा से पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार चौहान के बेटे हर्ष चौहान ने टिकट मांगा है। यहां से दावेदारी करने वाली पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को लेकर मान-मनोव्वल का दौर है। शनिवार को उन्हें सीएम हाउस बुलाकर समझाया गया। दूसरे दावेदार कृष्ण मुरारी मोघे के नाम पर पार्टी में एकराय नहीं है। मोघे पूर्व संगठन महामंत्री रहे हैं। उनके समर्थक हर्ष का विरोध कर रहे हैं। वहीं, जोबट में उलटफेर के बाद कांग्रेस से अरूण यादव का टिकट तय माना जा रहा है। यहां से सुरेंद्र सिंह शेरा भी अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे हैं। इसके अलावा, बसपा से पूर्व विधायक ऊषा चौधरी और कल्पना वर्मा के नाम पर चर्चा हुई।

जोधाबाई और अकबर में नहीं था कोई 'I Love You', सुनिए बीजेपी विधायक का बयान

Share this article
click me!