चार दिन की दुधमुंही बच्ची को बिलखता छोड़ अस्पताल से भागी मां, पति से बोली - चक्कर आ रहा है भभूत ला दो

Published : Dec 20, 2021, 07:37 PM IST
चार दिन की दुधमुंही बच्ची को बिलखता छोड़ अस्पताल से भागी मां, पति से बोली - चक्कर आ रहा है भभूत ला दो

सार

सोमवार सुबह प्रसूता ने मां से कहा कि ठंड ज्यादा है, इसलिए गर्म पानी ला दो। मां दामाद को उसके पास छोड़कर पानी गर्म करवाने गई। मां के जाने के कुछ देर बाद ही प्रसूता ने पति से कहा कि उसे चक्कर आ रहा है, कहीं से भभूत ला दो।

अशोकनगर : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बच्ची के जन्म के चार दिन बाद ही मां उसे छोड़कर भाग गई। चौंकाने वाला यह मामला अशोकनगर (Ashoknagar) का है। यहां के जिला अस्पताल में चार दिन पहले ही जन्मी एक मासूम को उसकी मां बेड पर ही बिलखता छोड़ वहां से चली गई। चार दिन पहले ही ऑपरेशन से उसकी डिलीवरी हुई थी। अस्पताल में महिला के साथ उसका पति, मां और उसकी एक बेटी थी। फिलहाल परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं और पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज करा दी गई है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

मां-पति और बेटी को बहाने से भेजा
मुंगावली की रहने वाली विशाखा रजक ने 4 दिन पहले ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची और मां दोनों जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में भर्ती थी। सोमवार सुबह प्रसूता ने मां से कहा कि ठंड ज्यादा है, इसलिए गर्म पानी ला दो। मां दामाद को उसके पास छोड़कर पानी गर्म करवाने गई। मां के जाने के कुछ देर बाद ही प्रसूता ने पति से कहा कि उसे चक्कर आ रहा है, कहीं से भभूत ला दो। जब पति जाने लगा तो बोली कि बड़ी बेटी को भी ले जाओ, पानी उसी से भिजवा देना। जैसे ही तीनों वहां से हटे, वह बेड पर मासूम को छोड़ वहां से कहीं चली गई।

मां पहुंची तो बिलख रही थी बच्ची
थोड़ी ही देर बाद जब महिला की मां पानी लेकर वार्ड में आई तो मासूम बेड पर अकेले पड़ी थी और बिलख रही थी। मां ने इधर-उधर बेटी को देखी लेकिन वह नहीं मिली। पास में एडमिट महिलाओं से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह बाहर गई है। जिसके बाद महिला ने दामाद को फोन कर बुलाया और घर के और सदस्य वहां पहुंच गए। सभी ने शहर में उसे खोजा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 

मानसिक बीमार है महिला
जब सभी जगह उसकी तलाश की गई और वह नहीं मिली तो परिजनों ने अस्पताल चौकी में इसकी जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि कई सालों पहले महिला को मानसिक बीमारी थी, लेकिन अभी उसे इस प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। अचानक से मासूम को छोड़कर वह क्यों गई, इस बारे में उनको कुछ नहीं पता। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला के जाने से परिजन काफी परेशान हैं।

इसे भी पढ़ें-कड़कड़ाती ठंड में मां ने दुधमुंही बच्ची को पिल्लों के बीच छोड़ा, पूरी रात कुतिया ने अपना बच्चा समझ पाला

इसे भी पढ़ें-मर गई ममता: पत्थर दिल मां ने जन्म के बाद बच्ची को डस्टबिन में फेंका, मरने तक करती रही इंतजार

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP PWD Workshop: 'इंजीनियर्स भगवान विश्वकर्मा के अवतार, गुणवत्ता से समझौता नहीं'- CM मोहन यादव
शोध से बदलेगी सोच, राष्ट्रीय समागम में मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा संदेश