Digvijay Singh के विवादित बोल, कहा - जींस पहनने वाली लड़कियां PM मोदी को नहीं करतीं पसंद

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो 40 साल से ज्यादा की महिलाएं है वो मोदी से प्रभावित हैं, जो लड़की जींस पहनती है वो मोदी से प्रभावित नहीं है। इसके साथ ही कहा कि 2024 में फिर मोदी जीत गए तो सबसे पहले भारतीय संविधान बदल दिया जाएगा। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 26, 2021 5:14 AM IST / Updated: Dec 26 2021, 11:34 AM IST

भोपाल : अपने बयानों के लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का एक और विवादित बयान सामने आया है। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर बवाल मच गया है। भोपाल (Bhopal) में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि जींस पहनने वाली लड़कियां पीएम मोदी से प्रभावित नहीं, केवल 40 से 50 साल साल की महिलाएं ही उनसे प्रभावित हैं।

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा
भारतीय जनता पार्टी (BJP) को निशाने पर लेते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि 40 साल से ज्यादा की महिलाएं ही पीएम मोदी से प्रभावित हैं, जो लड़की जींस पहनती है वो मोदी से प्रभावित नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि 2024 में अगर मोदी फिर से जीत गए तो सबसे पहले भारतीय संविधान बदल दिया जाएगा। आरक्षण खत्म हो जाएगा जो मिल रहा है वो खत्म हो जाएगा। क्योंकि वे रूस और चीन के मॉडल को फॉलो करते हैं।

मध्यप्रदेश में बजरंग दल के गुंडे
एमपी की शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए दिग्विजय सिंह ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा गुंडे बजरंग दल के हैं। पुलिस भी ऐसे लोगों का साथ देती है। NSUI के छात्रों को मारा गया। जिस आदमी ने मर्डर किया उसको आपने नौकरी दे दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बजरंग दल के लोगों को बचाने में लगी है। यही मोदी की सरकार है। 

मांसाहारी थे सावरकर - दिग्विजय
दिग्विजय सिंह ने दिवंगत वीर सावरकर की किताब का हवाला देते हुए RSS पर जमकर हमला बोला। दिग्विजय ने कहा-सावरकर की किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है। किताब में लिखा है कि जो गाय अपने ही मल में लोट ले वो हमारी माता कैसे हो सकती है। गौ मांस खाने में कोई बुराई नहीं है। तो फिर गौ-पूजक उनका समर्थन क्यों करते हैं? दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारे देश में कुछ ऐसे भी हिंदू है जो गोमांस खाते हैं और कहते है कि कहां लिखा है कि गौ मांस नहीं खाए और अधिकांश हिंदू गौ हत्या के खिलाफ है। खुद सावरकर ने गाय के बारे में अपनी किताब में खुलकर लिखा और कहा है, वहीं सावरकर आजकल भाजपा और संघ के खास विचारक हैं। 

दिग्विजय ने अपने कार्यकर्ताओं की दी सीख
आरएसएस पर हमला करने से पहले दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से को सीख देते हुए कहा कि आपको जो गाली देता है उससे भी प्यार करो। जो आपका विरोधी है उससे भी पूछो कि भाई आपकी नराजगी आखिर क्या है। अगर हमें अपना संगठन को मजबूत करना है तो गुस्सा इग्नोर करना होगा। अहम और अहंकार को घर छोड़ दो।

इसे भी पढ़ें-दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान:'सावरकर मांसाहारी थे और गाय का मांस खाने में बुराई नहीं समझते थे..वो माता कैसे'

इसे भी पढ़ें-योगी की राह पर शिवराज: अब MP में पत्थरबाजों की खैर नहीं, तोड़फोड़ पर होगी वसूली, विधानसभा में बिला पास

Share this article
click me!