MP उपचुनाव: 28 विधानसभा सीटों पर ऐसी रहेगी वोटिंग व्यवस्था, वोटर्स को इन नियमों का करना होगा पालन

28 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में मगंलवार को प्रदेश के  63.68 लाख वोटर्स किसका मंगल करते हैं यह दिलचस्प होगा। मतदान के लिए कुछ घंटे ही रह गए है। इन उपचुनावों में शिवराज सिंह चौहान जहां सरकार को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। तो शिवराज और  ज्योतिरादित्य सिंधिया के 14 मंत्री भी चुनावी मैदान में है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 2, 2020 11:55 AM IST / Updated: Nov 02 2020, 05:32 PM IST

भोपाल. मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव का प्रचार शोर रविवार शाम थम गया। अब सभी पार्टियों के नेता घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क करने में जुट गए हैं। अब देखना हो गा कि मगंलवार को प्रदेश के  63.68 लाख वोटर्स किसका मंगल करते हैं। मतदान के लिए कुछ घंटे ही रह गए है। इन उपचुनावों में शिवराज सिंह चौहान जहां सरकार को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। तो शिवराज और  ज्योतिरादित्य सिंधिया के 14 मंत्री भी चुनावी मैदान में है। जहां इनकी साख दांव पर लगी हुई है। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं। दूसरी तरफ चुनाव आयोग की तरफ से मतदान के लिए सारी तैयारियां कर लिए गई हैं।

63.68 लाख वोटर्स के लिए 9361 पोलिंग बूथ
28 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सभी सीटों के 63.68 लाख वोटर्स के लिए 9361 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जहां 3038 संवेदनशील पोलिंग बूथ हैं। टोटल मतदाता में 33.72 लाख पुरूष, 29.77 लाख महिला, 198 थर्ड जेंडर और 18737 सर्विस वोटर्स हैं। 80 साल से अधिक उम्र के 71627 और दिव्यांग 55329 वोटर्स हैं। इस मतदान को सपन्न करने के लिए 56 हजार मतदान कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।

Latest Videos

23053 वीवीपेट मशीन...
28 विधानसभा सीटों के लिए जिलों में 24003 बैलेट यूनिट, 23558 कंट्रोल यूनिट, 23053 वीवीपेट उपलब्ध करा दी गई है। मतदान पर्ची के साथ 13 प्रकार के दस्तावेज आधार कार्ड,मनरेगा जॉब कार्ड, पैन कार्ड, बैंक  डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम योजना स्वास्थ्य बीमा योजना के स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, कर्मचारियों को जारी की गई फोटो पहचान पत्र, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, सांसद विधायक विधान परिषद के सदस्य द्वारा जारी पहचान पत्र में से एक लाना जरूरी है।

मतदाताओं को इन नियमों का करना होगा पालन
1. कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इस बार मतदाताओं को मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा, उन्हें मतदान केंद्र पर मास्क उपलब्ध कराया जाएगा।
2. मतदाताओं के हाथ को सैनिटाइज कराया जाएगा। जिसके लिए पोलिंग बूथ पर सैनिटाइजर साबुन और पानी की व्यवस्था रहेगी।
3.सभी मतदाताओं को  सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ध्यान रखेगा।
3. पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कोविड-19 का प्रचार प्रसार होगा।
4. सभी पोलिंग बूथ पर निर्वाचको की थर्मल जांच की जाएगी।
5.  मतदाता का तापमान अधिक होने पर उन्हें टोकन दिया जाएगा। मतदान के अंतिम घंटे में कोविड-19 प्रतिरोधक का पालन करते हुए मतदाता से मतदान कराया जाएगा।
6. मतदान लाइन में 15-20 व्यक्तियों के लिए 6 फीट की दूरी पर निर्धारित गोले बनाए जायेंगे।
7. मतदान स्थलों पर मेडिकल वेस्ट मटेरियल के लिए व्यवस्था की जाएगी।

मॉक पोल के लिए व्यवस्था...
वास्तविक वोटिंग शुरू होने से 90 मिनट पहले उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम 50 वोट डालने के द्वारा एक मॉल आयोजित किया जाएगा। कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट पर्चियों की गिनती के इलेक्ट्रॉनिक रिजल्ट से मिलान कर उन्हें देखा जाएगा। पीठासीन अधिकारी द्वारा मॉक पोल के सफल आयोजन का प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। मॉक पोल के बाद कंट्रोल यूनिट पर क्लियर बटन दबाएं जाकर मॉक पोल का डाटा क्लियर होता है और इसके बाद वोटिंग शुरू होगी।

उपचुनाव में सुरक्षा के लिए 84 कंपनियां तैनात
- 28 विधानसभा सीटों पर केंद्रीय पुलिस बलों की 84 कंपनियां तैनात होंगी। एक कंपनी में 100 जवान की तैनाती होगी।
- टोटल 28 विधानसभा सीटों पर 38 हजार पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। 
- ग्वालियर चंबल संभाग में टोटल फोर्स का 60 फीसदी 22800 पुलिस जवान तैनात किया गया है।
- 2500 SAF जवान, 10 हजार जिला पुलिस बल, 7 हजार होमगार्ड, 10 हजार विशेष पुलिस अधिकारी।
- 250 उड़न दस्ते की टीम, 173 स्टेटिक सर्विलांस टीम, कई विधानसभाओं में ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जायेगी।
- दिव्यांगों के लिए पोस्टल बैलट जारी किए गए। उनके सहायक की व्यवस्था की गई है। व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गई है।

इन पर सबकी नजर, जिसकी किस्मत का होगा फैसला
वैसे तो मध्य प्रदेश की टोटल 28 सीटों का उपचुनाव बड़ा ही दिलचस्प होगा। लेकिन जिन चर्चित चेहरे यानी प्रत्याशियों पर सबकी नजर होगी उनमें तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभु राम चौधरी, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गिर्राज दंडोतिया, ओपीएस भदौरिया, सुरेश धाकड़, बृजेंद्र सिंह यादव, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, एदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह और हरदीप सिंह डंग पर सबकी नजर रहेगी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

बड़ी साजिश का ट्रायल तो नहीं है दिल्ली का रोहिणी ब्लास्ट! क्या है वो चीज जिसने एजेंसियों को चौंकाया
आतंकी हमले से दहला जम्मू कश्मीर, 7 लोगों की मौत के बाद अमित शाह ने दे दिया अल्टीमेटम
सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को लगा झटका, PM मोदी से जुड़े मामले में बढ़ गई मुश्किलें
जम्मू कश्मीर: गांदरबल की घटना ने क्यों बढ़ाई चिराग पासवान की टेंशन? नई सरकार पर साधा निशाना
दिल्ली में नुकसान पहुंचाना नहीं कुछ और ही था आतंकियों का मकसद! बड़ी वजह आ गई सामने