अजमेर से दुखद खबर सामने आई है। जहां करवा चौथ की पूजन के बाद एक महिला की स्कूटर और बाइक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पति और दो बेटियां घायल हैं।

अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था, लेकिन पत्नी की मौत हो गई। दरअसल, देर रात एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें 30 साल की मनदीप कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पति मामूली रूप से घायल है। दंपत्ति की दो बेटियों को भी हल्की चोटें आई हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौत इतनी खतरनाक थी कि गर्दन बुलेट में फंस गई 

पुलिस ने बताया करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद मनदीप अपने पति गुरप्रीत और दोनों बेटियों के साथ स्कूटर पर शहर घूमने निकले थे । पूरा परिवार खुश था और फॉयसागर रोड पर धीमी गति से स्कूटर चल रहा था। इसी दौरान बुलेट पर आए दो लड़कों ने स्कूटर को तेजी से टक्कर मारी । टक्कर इतनी खतरनाक थी कि मनदीप की गर्दन बुलेट बाइक के टायर में फंस गई ।

जब तक पहुंचे अस्पताल तब तक टूट चुकी थीं सांसे

मौके पर तुरंत क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस पहुंची और बाइक सवार दोनों लड़कों को हिरासत में लिया। काफी प्रयास के बाद मनदीप को बाइक के टायर में से निकल गया। पति गुरप्रीत और पुलिस मनदीप को लेकर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक मनदीप की मौत हो चुकी थी। मनदीप के शव को लेकर काफी देर तक उसके पति गुरप्रीत वहीं बैठे रहे और रोते रहे।

लोग बोले-ऐसी भयानक मौत पहली बार देखी

 पुलिस ने बताया एक बेटी की उम्र 12 साल और दूसरी बेटी की उम्र 8 साल है। उन दोनों के सामने उनकी मां इस तरह से जान गवां बैठी। दोनों बच्चियां सदमे में है। पुलिस ने कहा इस तरह का सड़क हादसा पहली बार देखा है । जब बाइक के टायर में किसी की गर्दन फंसी है । इस घटना के बाद लोग इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने बुलेट सवार दोनों युवकों को बुरी तरह पीटा और उसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया ।