शादी के 10 साल बाद महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, अगले ही पल मां से दूर करने पड़े मासूम

पूरा परिवार खुश था, क्योंकि शादी के 10 साल बाद महिला मां बनी थी। अगले ही पल पता चला कि वो कोरोना पॉजिटिव है तो एक बार हर कोई सोच में पड़ गया। लेकिन डॉक्टर ने कहा- परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 16, 2020 12:15 PM IST / Updated: Oct 16 2020, 05:59 PM IST

छतरपुर (मध्य प्रदेश). अगर कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया तो वह भी संक्रमित हो जाता है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया। एक पॉजिटिव महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। हैरानी की बात यह है कि  नवजात संक्रमण से पूरी तरह दूर हैं।

10 साल बाद महिला ने दिया 3 बच्चों को जन्म
दरअसल, गुरुवार शाम छतरपुर के एक निजी अस्पताल में माया चौरासिया नाम की महिला की डिलेवरी हुई। उसने तीन बच्चों को जन्म दिया। पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। शादी के 10 साल बाद वो मां बनी थी। लेकिन जब उनको पता चला कि माया कोरोना पॉजिटिव है तो हर कोई हैरान-परेशान हो गया। सभी सोच में पड़ गए कि अब इन मासूमों का क्या होगा। डॉक्टर ने सबको आश्वासन देते हुए कहा- घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वो संक्रमित नहीं हैं।

मां का दूध बच्चों के लिए सुरक्षा कवच
डॉक्टरों ने बताया कि कोरोना काल में उनके हॉस्पिटल में 30 से ज्यादा डिलीवरी हो चुकी है। जिसमें मां कोविड पॉजिटिव थीं और बच्चे निगेटिव। कुछ दिन पहले गुजरात के डॉक्टरों ने एक रिसर्च किया था कि नवजात बच्चे इसलिए संक्रमित नहीं होते क्योंकि वो मां का दूध पीते हैं। मां का दूध बच्चों के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है।

Share this article
click me!