देशभर में वैक्सीन की किल्लत: MP में लाखों डोज से भरा ट्रक लावारिस हालत में मिला..पुलिस भी हैरान

Published : May 01, 2021, 07:57 PM IST
देशभर में वैक्सीन की किल्लत: MP में लाखों डोज से भरा ट्रक लावारिस हालत में मिला..पुलिस भी हैरान

सार

पुलिस और तहसीलदार ने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। ट्रक का नंबर (TN 06 Q 6482) के आधार पर उसकी पहचान की गई। जांच में पता चला कि ट्रक ट्रक गुड़गांव की टीसीआई कोल्ड चेन सॉल्यूशन कंपनी का है। यह ट्रक हैदराबाद से पंजाब के करनाल जा रहा था। जिसमें कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन की 2 लाख 40 हजार डोज भरी हुई थीं। 

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश). पूरा देश इस वक्त कोरोना महामारी से जूझ रहा है। वहीं दूसरी तरफ लापरवाही के मामले भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां कोरोना वैक्सीन की लाखों डोज से भरा एक ट्रक लावारिस हालत में मिला। जब पुलिस ने इस ट्रक को देखा तो वह भी हैरान थी। वाहन के बाद ना तो कोई ड्राइवर था और ना ही कोई कंडक्टर, यानि सभी गायब थे। खबर मिलते ही शासन-प्रशान में हडकंप मच गया।

 7 घंटे से लावारिस हालत में खड़ा रहा ट्रक
दरअसल, नरसिंहपुर जिले के करेली इलाके में एनएच-26 पर बस स्टैंड के पास लोगों ने काफी देर तक ट्रक को चालू हालत में देखा। लेकिन उसमें कोई  ड्राइवर नहीं था। ट्रक करीब 7 घंटे से लावारिस हालत में खड़ा था। काफी देर तक चालक को यहां-वहां तलाशा गया, लेकिन वह नहीं मिला तो स्थानीयों ने पुलिस को फोन पक मौके पर बुलाया।

ट्रक में भरी थीं.. 2 लाख 40 हजार डोज भरी हुई थीं
पुलिस और तहसीलदार ने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। ट्रक का नंबर (TN 06 Q 6482) के आधार पर उसकी पहचान की गई। जांच में पता चला कि ट्रक ट्रक गुड़गांव की टीसीआई कोल्ड चेन सॉल्यूशन कंपनी का है। यह ट्रक हैदराबाद से पंजाब के करनाल जा रहा था। जिसमें कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन की 2 लाख 40 हजार डोज भरी हुई थीं। इन डोज की कीमत करीब  8 करोड़ के आसपास है।

15 किलोमीटर दूर चालू हालत में मिला ड्राइवर का मोबाइल
 पुलिस ने ड्राइवर और कंडेक्टर के मोबाइल ट्रेसिंग की, जिसकी लोकेशन 15 किलोमीटर दूर झाड़ियों में दिखा रही थी। पुलिस ने यहां से मोबाइल को चालू हालत में बरामद कर लिया है। जिसमें तब तक 122 मिस्ड कॉल थे। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। साथ ही पता किया जा रहा है कि आखिर ड्राइवर और कंडेक्टर ट्रक को चालू हालत में छोड़कर कहां चले गए और क्यों  गए। वहीं ट्रांसपोर्टर ने बोला कि ड्राइवर से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

National Pulses Mission: अमलाहा में राष्ट्र-स्तरीय परामर्श एवं रणनीति सम्मेलन, दलहन आत्मनिर्भरता की नई रणनीति
MP News: कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी-मादा चीता आशा बनी मां, सीएम मोहन यादव ने जताया गर्व