Bhagoria Utsav 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगोरिया उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए इसे राजकीय पर्व बताया। उदयगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जनजातीय संस्कृति के संरक्षण, किसानों के लिए सिंचाई सुविधा समेत कई घोषणाएं की।

CM Mohan Yadav at Bhagoria Festival 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगोरिया पर्व की प्रदेशवासियों, खासकर जनजातीय समाज को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने भगोरिया उत्सव को राजकीय पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह फैसला जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और सम्मान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली से पहले आने वाला भगोरिया उत्सव अपने आप में खास महत्व रखता है। यह पर्व प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और जनजातीय परंपराओं की जीवंत पहचान है। इस वर्ष प्रदेश भर में भगोरिया उत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

Bhagoria Utsav Alirajpur: उदयगढ़ में भव्य आयोजन, जनजातीय संस्कृति का महापर्व

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ में आयोजित भगोरिया उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह माटी जनजातीय संस्कृति को सहेजने और संवारने के लिए जानी जाती है। उन्होंने प्रदेश के जननायकों के साहस, वीरता और परिश्रम को याद करते हुए कहा कि इसी धरोहर ने मध्यप्रदेश को विशेष पहचान दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा, जब जनजातीय भाई-बहनों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

Tribal Culture Madhya Pradesh: जनजातीय समाज की भागीदारी से विकसित भारत का सपना

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज प्रदेश की ताकत है। सरकार उनकी परंपराओं, संस्कृति और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। भगोरिया जैसे पर्व जनजातीय अस्मिता और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Farmers Welfare Alirajpur: किसानों के लिए सिंचाई और सड़क विकास की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आलीराजपुर को मां नर्मदा और हथनी नदी का आशीर्वाद प्राप्त है। किसान कल्याण वर्ष के तहत सरकार जिले के हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों और जनजातीय भाई-बहनों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने नर्मदा जल से संबंधित 28 गांवों का सर्वे कराने की घोषणा की। इसके साथ ही उदयगढ़ क्षेत्र को 18 किलोमीटर लंबी नई सड़कों की सौगात भी दी गई, जिससे क्षेत्र में आवागमन और विकास को गति मिलेगी।