हैवानियत का सच रोंगटे खड़े करने वाले: दरिंदे के पास जानवर भी नहीं जाते थे, महिलाएं देखते ही भाग जाती थीं

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से पुलिस ने एक ऐसे ही दरिंदे को रविवार शाम में गिरफ्तार किया है जिसने अपनी 6 साल की भतीजी के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी। आरोपी के बारे में गांववालों ने जो कहानी बताई है, वह रोंगट खड़े करने वाली है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 17, 2022 5:34 AM IST

शिवपुरी (मध्य प्रदेश). लोग सही कहते हैं कि हैवानियत करने वाले से तो अच्छे राक्षस और जानवर होते हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से पुलिस ने एक ऐसे ही दरिंदे को रविवार शाम में गिरफ्तार किया है जिसने अपनी 6 साल की भतीजी के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी। आरोपी के बारे में गांववालों ने जो कहानी बताई है, वह रोंगट खड़े करने वाली है। वो इतना बड़ा हैवान बन चुका था कि पूरे गांव के लिए नासूर बन गया था। परिवार के लोग उसे घर में कैद रखते थे, क्योंकि वो जब भी बाहर निकलता तो किसी ना किसी को अपनी हवस का शिकार बना लेता था।

गाय, भैंस, भेड़ और बकरियों का भी कर चुका था रेप
आोरपी इतना बड़ा हैवान बन चुका था कि गांव की महिलाएं और लड़कियां उसको देखते ही भाग जाया करती थीं। इतना ही नहीं उसके प्रति इतनी दहशत थी कि उन्होंने उसके घर के पास से गुजरना भी बंद कर दिया था। इंसान तो ठीक लोग जानवर तक उसके पास से नहीं निकालते थे। क्योंकि वो दरिंदगी का शिकार महिलाएं, लड़कियां ही नहीं, गाय, भैंस, भेड़ और बकरियां तक को बना चुका था। इसके वहशीपन से तंग आकर उसके भाई ने ही उसका एक पैर काट दिया था।

तीन शादी हो चुकी थीं, दो की कर चुका था हत्या..एक भाग गई
बता दें आरोपी की तीन शादी हो चुकी हैं, जिसमें से दो पत्नियों की मौत हो गई, जबकि एक पत्नी उसे छोड़कर चली गई। खुद उसकी दादी कहती हैं कि वो हमारे घर का सदस्य नहीं है,  उसके फांसी पर लटका दो हम एक आंसू भी नहीं बहाएंगे। ऐसे दरिंदे को जिंदा रहने का कोई हक नहीं है। वहीं गांवावालों का कहना है कि आरोपी ने ही अपनी एक पत्नी की हत्या की थी। दूसरी पत्नी उसके खौफ में शादी के 2 दिन बाद ही घर छोड़कर भाग गई थी।

भाई ने उसका आतंक देख पैट तक काट दिया था
आरोपी के आतंक को देख उसके भाइयों ने उसे अलग कर दिया था, वो अपनी बुजुर्ग दादी के साथ रहता था। वह अपने माता-पिता के साथ पिटाई करता था। इसलिए वह उसके डर से मजदूरी करने शहर गए तो फिर वापस नहीं आए। आरोपी कोई काम-धंधा नहीं करता है। सरकारी राशन जो मिलता है, उसे भी बेचकर काम चलाता है। उसकी हरकतें ऐसी हैं कि सगे भाई ने ही परेशान होकर 5 साल पहले उसका पैर काट दिया था।

रेप और हत्या के बाद मासूम का शव अनाज वाली टंकी में छिपा दिया था
बता दें कि तेंदुआ थाना इलाके के इमलिया गांव की एक 6 साल की बच्ची  14 जनवरी से लापता थी। क्योंकि बच्ची से रिश्ते में चाचा लगने वाले आरोपी ने पहले रेप किया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर थी। इसके बाद शव को घर में अनाज रखने के लिए बनाई जाने वाली जगह में छिपा दिया था। मासूम के परिजनों ने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन वो कहीं नहीं मिली। पुलिस में गायब होने की शिकायत तक दर्ज करवा दी थी। फिर दूसरे दिन 15 जनवरी को आरोपी की दादी ने सरकारी राशन में मिले गेहूं को डालने के लिए टंकी खोली तो उसमें बच्ची का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। 

 

Share this article
click me!