जबलपुर में कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारी, मौत, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा बहुत अच्छे हैं..

विधायक संजय यादव के दो बेटे हैं। जिस वक्त यह घटना हुई, मां सीमा किसी काम से भोपाल गई थीं, पिता बैठक में शामिल होने गए थे। बड़ा बेटा समर्थ यादव पेट्रोल पंप पर था। घर पर सिर्फ नौकर हरिनाथ ही था। दोपहर डेढ़ बजे के करीब घर की पहली मंजिल पर से पिस्टल चलने की आवाज आई। नौकर तुरंत पहुंचा, तो विभव खून से लथपथ पड़ा था। पास ही लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी।

Asianet News Hindi | Published : Nov 11, 2021 1:06 PM IST / Updated: Nov 11 2021, 07:48 PM IST

जबलपुर : मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के जबलपुर (jabalpur) में बरगी विधायक संजय यादव के  17 साल के बेटे विभव ने गुरुवार को खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में भंडारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। शव को पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पापा और मम्मी को अच्छा बताते हुए सुसाइड के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। घटना के वक्त घर में वह अकेला था। नीचे वाले रुम में परिवार का नौकर था। 

मेरे मम्मी-पापा बहुत अच्छे हैं
ये हादसा विधायक के हाथी ताल वाले घर पर हुआ। विधायक संजय यादव के दो बेटे हैं। जिस वक्त यह घटना हुई, मां सीमा किसी काम से भोपाल गई थीं, पिता बैठक में शामिल होने गए थे। बड़ा बेटा समर्थ यादव पेट्रोल पंप पर था। घर पर सिर्फ नौकर हरिनाथ ही था। दोपहर डेढ़ बजे के करीब घर की पहली मंजिल पर से पिस्टल चलने की आवाज आई। नौकर तुरंत पहुंचा, तो विभव खून से लथपथ पड़ा था। पास ही लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी। हरिनाथ ने संजय यादव को सूचना दी। इसके बाद उसे तुरंत भंडारी अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद घर के पास तनाव का माहौल है। यहां भीड़ इकट्ठी हो गई।

Latest Videos

सुसाइड नोट मिला
घटनास्थल से पुलिस को 4 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मां और पापा बहुत अच्छे हैं। मेरे सारे दोस्त बहुत अच्छे हैं। मेरा दोस्त ऊपर चला गया है। मैं भी उसके पास जा रहा हूं। ये सुसाइड नोट उसने 5 दोस्तों को मैसेज किया था। उनसे कहा कि तुम लोग बहुत अच्छे हो अब मैं जा रहा हूं। कहा जा रहा है कि उसका कोई दोस्त नहीं रहा। इस कारण से उसने सुसाइड किया। विभव सत्य प्रकाश मदन महल स्कूल में 12वीं का छात्र था।  

कांग्रेस नेता पहुंचे
संजय यादव 2018 के विधानसभा चुनाव में पहली बार भाजपा नेता प्रतिभा सिंह को हराकर विधायक बने हैं। घटना के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, बीजेपी विधायक सुशील तिवारी, कांग्रेस विधायक तरुण भनोट और विधायक संजय यादव के घर पहुंचे। घटना के बाद घर के पास तनाव का माहौल है। यहां भीड़ इकट्ठी हो गई।

इसे भी पढ़ें-झारखंड में कश्मीरी युवकों से मारपीट, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगवाए नारे, कहा - शहर छोड़ दो वरना..

इसे भी पढ़ें-Gujarat Accident: बारातियों से भरी बस ने टोल प्लाजा में बैठे कर्मचारियों को उड़ाया, चंद सेकंड में 3 की मौत..

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला