पापा मेरा क्या कसूर था: हैवान पिता ने 3 माह की बेटी का घोंटा गला, मासूम चीखती रही..परिवार देखता रहा

Published : Jun 08, 2021, 06:36 PM IST
पापा मेरा क्या कसूर था: हैवान पिता ने  3 माह की बेटी का घोंटा गला, मासूम चीखती रही..परिवार देखता रहा

सार

यह घटना मध्य प्रदेश के भिंड जिले से सामने आई है। जहां कुछ दिन पहले नाहर सिंह नाम के युवक के घर एक बेटी पैदा हुई थी। जबकि वह और उसका पूरा परिवार बेटे की चाहत लगाए इंतजार कर रहा था। लेकिन जब बेटी हुई तो हैवान पिता ने बनियान से गला घोंट दिया।

भिंड (मध्य प्रदेश). हर माता-पिता के लिए उनके सारे बच्चे एक समान होते हैं, चाहे बेटा हो या बेटी। लेकिन आज भी कुछ ऐसे लोग हैं जो बेटा और बेटी में भेदभाव करते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश भिंड जिले से सामने आया है, जहां एक बाप ने बेटे की चाहत अपनी तीन महीने की मासूम बेटी का अपनी बनियान से गला घोंट दिया। हालांकि, किसी तरह बच्ची की जान बच गई, लेकिन उसके गले पर जख्म के गहरे निशान आ गए।

पूरा परिवार बेटे की चाहत रखे हुए था..लेकिन हो गई बेटी
दरअसल, यह घटना भिंड जिले के भारौली गांव से सामने आई है। जहां कुछ दिन पहले  नाहर सिंह के घर बेटी पैदा हुई थी। जबकि वह और उसका पूरा परिवार बेटे की चाहत लगाए इंतजार कर रहा था। लेकिन जब बेटी हुई तो मायूसी छा गई और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। बताया जाता है कि पहले भी कई बार वह बच्ची को मारने की कोशिश कर चुका है।

मां ने बचाई बच्ची की जान, पहुंची एसपी ऑफिस
किसी तरह बच्ची की मां ने मासूम को बचाया और वह पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचीं और अपने पति की करतूत बताते हुए शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सबसे पहले बच्ची का इलाज करवाया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। फिलहाल वह फरार चल रहा है। एसपी मनोज कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

गला घोंटकर बोला-मर जाने दो उसे
महिला ने शिकायत में बताया कि वह घर  के कामों में बिजी थी, इसी दौरान बच्ची की रोने की आवाज आई तो वह दौड़कर उसके पास पहुंची। देखा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। साथ ही उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, गले में गहरे निशान बने हुए थे। वहीं पास में एक बनियान पड़ी हुई थी। पास में परिवार  के सभी लोग बैठे हुए थे, लेकिन कोई बच्ची को उठाने को तैयार नहीं था। जब मैंने अस्पताल ले जाने का कहा तो वह कहने लगा कि मर जाने दो उसे पड़ी रहने दो। 
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Board Exam 2026: 7 मई से शुरू दूसरी परीक्षा, CM डॉ. मोहन यादव बोले, ‘सपने कभी रुकते नहीं’
MP News: बुरहानपुर में CM मोहन यादव का बड़ा बयान, उद्योगपतियों के लिए नई घोषणा, कपास ड्यूटी फ्री पर सरकार का बड़ा कदम