मानवता शर्मसार: 12 साल की बच्ची का रेप के बाद की हत्या, फिर पेड़ से लटका दिया मासूम का शव

Published : Aug 04, 2021, 08:47 PM IST
मानवता शर्मसार: 12 साल की बच्ची का रेप के बाद की हत्या, फिर पेड़ से लटका दिया मासूम का शव

सार

दिल दहला देने वाली यह वारदात विदिशा जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर जंगल की है। जहां मासूम बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला है। इस घटना के बाद से पुलिस में हड़कंप मच गया है। 

विदिशा. मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां दरिंदों ने एक 12 साल की बच्ची का रेप के बाद हत्या कर दी गई। इसके बाद मासूम के शव को पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद एकु युवक को हिरासत में लिया है। 

घर से एक किलोमीटर दूर की है घटना
दरअसल, दिल दहला देने वाली यह वारदात विदिशा जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर जंगल की है। जहां मासूम बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला है। इस घटना के बाद से पुलिस में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और पीड़िता के घर तक पहुंची। हैरानी की बात यह है कि यह घटना पीड़िता के घर से एक किलोमीटर दूर की है।

चुनरी से बंधे हुए थे मासूम के दोनों हाथ
बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची घर ही थी, लेकिन कुछ देर बाद बोली कि वह मां के साथ जंगल जा रही है। लेकिन मां को इस बात की जानकारी नहीं थी कि बेटी पीछे आ रही है। जब पत्नी घर लौटी तो उसके साथ बेटी नहीं थी। इसके बाद ग्रामीणों के साथ मां-बाप बच्ची को तलाशते हुए जंगल पहुंचे। जहां मासूम का शव पेड़ से लटका हुआ था और हाथ चुनरी से बंधे हुए थे। इसके बाद हड़कंप मच गया और पुलिस को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें..इस लड़की ने की ऐसी हरकतें की थम गया ट्रैफिक, बीच सड़क पर लेट गई..पलभर में पुलिस को भी दे गई चकमा

गांव के ही एक युवक को किया गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर रेप और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़िता के पिता की शिकायत पर गांव के ही एक युवक को शक के आधार पर गिरफ्तार किया हुआ है। एसपी विनायक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें...देश का सबसे अनोखा श्मशान: जहां केक काटकर मनाया जाता है बर्थड़े, दिखाई जाती हैं फिल्में

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jabalpur Murder: सहकर्मी को 4 बार चाकू मारा, फिर आराम से काम करने लगा; रूह कंपा देने वाला VIDEO
Simhastha 2028: उज्जैन में बदलेगी सड़कों की तस्वीर, CM मोहन यादव ने लिया जायजा