MP में 5 साल की बच्ची से रेप बाद की हत्या, दरिंदे 6 महीने से मासूम के साथ कर रहे थे हैवानियत..

Published : Dec 27, 2021, 12:30 PM ISTUpdated : Dec 27, 2021, 12:31 PM IST
MP में 5 साल की बच्ची से रेप बाद की हत्या, दरिंदे 6 महीने से मासूम के साथ  कर रहे थे हैवानियत..

सार

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि पहले मासूम के साथ रेप किया गया है, बाद में उसका गला दबकर हत्या की गई है। वहीं बच्ची के गले पर दबाने और पीट पर नाखून के निशान मिले हैं। साथ ही पता चला है कि मासूम के साथ पिछले 6 महीने से रेप हो रहा था।

होशंगाबाद. मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां हैवानों की काली करतूत जान पुलिस से लेकर आम आदमी तक हैरान है। दरिंदों ने 5 साल की बच्ची का रेप कर उसकी हत्या कर दी। मासूम का शव घर की छत पर खून से लथपथ हालत में मिला। इस घटना के बाद से परिवार और ग्रामीणों में पुलिस के प्रति जमकर गुस्सा है।

हैवान 6 महीने से कर रहे थे मासूम का रेप
दरअसल, यह शर्मनाक मामला होशंगाबाद जिले के शुोभापुर गांव से सामने आया है। जहां शनिवार रात करीब 8 बजे की घर की छत पर मृत अवस्था में मासूम परिजन को मिली। रविवार सुबह सोहागपुर में उसके शव का तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम हुआ है। जिसमें पता चला कि मासूम के साथ पिछले 6 महीने से रेप हो रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर 4 नजदीकी रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। सभी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

मासूम के गले और पीठ पर नाखून के निशान 
बता दें कि पोस्टमार्टम में सामने आया है कि पहले मासूम के साथ रेप किया गया है, बाद में उसका गला दबकर हत्या की गई है। वहीं बच्ची के गले पर दबाने और पीट पर नाखून के निशान मिले हैं। परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो वह नहीं मिली, इसके बाद वो छत पर गए तो बच्चे के शव को पकड़ों से ढ़क कर छिपाया गया था। 

नजदीकी परिजनों ने दिया घटना को अंजाम
सोहागपुर थाना टीआई विक्रम रजक ने बताया कि मृतक बच्ची माता-पिता के साथ मामा-नाना के घर शोभापुर में रहती थी। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि इस पूरी घटना में नजदीकी परिजन शामिल हो सकते हैं। हालांकि पुलिस टीम  गंभीरता से मामले की जांच में जुटी हुए है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या हत्या का केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें-प्यार में पागल भाई-बहन ने तोड़ी सारी मर्यादाएं, शादी कर बने पति-पत्नि, विवाह से पहले गर्भवती भी हुई लड़की

केरल: डेंटल की छात्रा को शूट कर दोस्त ने भी किया सुसाइड, सहेलियों ने बताया- 3 बजे क्या हुआ था...

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Health News: मरीज सेवा को बढ़ावा देने स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच MoU
Twisha Sharma Death Case: कौन है 33 साल की एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा, जिसकी मौत से देशभर में सनसनी