गर्लफ्रेंड की सुसाइड के मामले में घिरे कांग्रेस विधायक उमेश सिंघार, केस दर्ज; नौकरों ने कहा- होती थी लड़ाई

Published : May 17, 2021, 10:57 AM ISTUpdated : May 17, 2021, 11:23 PM IST
गर्लफ्रेंड की सुसाइड के मामले में घिरे कांग्रेस विधायक उमेश सिंघार, केस दर्ज; नौकरों ने कहा- होती थी लड़ाई

सार

 महिला ने अपने सुसाइड नोट में अपने बेटे आर्यन के बारे में लिखा है। मैं तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर पाई, बेटा जान दे रही हूं। आई लव यू। इसके अलावा विधायक उमंग सिंघार के बारे में भी लिखा हुआ है। जिसमें उसने लिखा है कि उनका गुस्सा बहुत तेज है, अब सहन नहीं होता है।

भोपाल. मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है, कमलनाथ सरकार में पूर्व वन मंत्री और विधायक उमंग सिंघार के बंगले पर एक 39 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि ये महिला उमंग सिंघार की गर्लफ्रेंड थी। पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस विधायक सिंघार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

महिला का नाम सोनिया भरद्वाज बताया जा रहा है। पुलिस ने सिंघार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। सोनिया के बेटे आर्यन और नौकरों ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि दोनों के बीच नोंकझोंक होती थी। 

शादी करने वाले थे दोनों
पुलिस के मुताबिक, सिंघार सोनिया भारद्वाज से शादी करने वाले थे। दोनों की पहचान एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी। सोनिया ने पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी की थी। लेकिन वह भी ज्यादा दिन तक नहीं टिकी। सोनिया सिंघार से तीसरी शादी करने वाली थीं। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ था कि दोनों कब शादी करने वाले थे। 

महिला ने छोड़ा सुसाइड नोट
महिला ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इन नोट में लिखा है कि तुम बहुत गुस्से वाले हो, अब कुछ सहन नहीं होता है। यह खबर फैलते ही राजीतिक गलियारों और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिछले 25 दिनों से विधायक के बंगले में रह रही महिला...
दरअसल, यह घटना कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के भोपाल शाहपुरा स्थित बी सेक्टर वाले बंगले पर हुई। एएएसपी राजेश भदौरिया ने बताया कि मृतक महिला की पहचान सोनिया भारद्वाज के रूप में की गई है। वह मूल रुप से अंबाला के बलदेव नगर की रहने वाली थी। महिला की उम्र 39 साल के आसपास बताई जा रही है। वह अक्सर यहां आकर रुकती थी। अभी वो  दिल्ली से आकर पिछले 25 दिनों से विधायक के बंगले में रह रही थी। इससे पहले भी वह कई बार यहां पर आ चुकी है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा।

सुसाइड नोट में लिखा में तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर पाई आई लव यू...
पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने सुसाइड नोट में अपने बेटे आर्यन के बारे में लिखा है। मैं तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर पाई, बेटा जान दे रही हूं। आई लव यू।
इसके अलावा विधायक उमंग सिंघार के बारे में भी लिखा हुआ है। जिसमें उसने लिखा है कि उनका गुस्सा बहुत तेज है, अब सहन नहीं होता है। हालांकि किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। इस मामले में  पूर्व मंत्री के भी बयान लिए जाएंगे। साथ ही साइड नोट की हैंड राइटिंग भी जांची जाएगी।

विधायक ने कहा-वह मेरी अच्छी दोस्त थी
वहीं इस मामले पर विधायक उमंग सिंघार ने कहा कि सोनिया मेरी अच्छी दोस्त थी, अक्सर यहां आकर ठहरती थी। में तीन दिन से अपने विधानसभा क्षेत्र में गया हुआ था, जहां पर कोरोना पीड़ितों की मदद में लगा था। इस घटना के बाद मैं खुद हैरान हूं, आखिर उसने ऐसा क्यों किया। जैसे खबर मिली अब मैं भोपाल आ गया हूं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Twisha Sharma Case: भोपाल पुलिस कमिश्नर के बयान ने पलट दी पूरी कहानी, सास का 'ड्रग्स' वाला दावा भी खारिज
IMD Heatwave Alert Today: यूपी से एमपी तक प्रचंड गर्मी, आज 47°C तक पहुंचेगा पारा, इन 24 शहरों में हाल बेहाल