खुशखबरी: मध्यप्रदेश में आज से सड़कों पर दौड़ेंगी बसें, शिवराज सरकार ने बस मालिकों को दिया ये तोहफा

 मध्य प्रदेश के करोड़ों लोगों के लिए सरकार की तरफ से एक राहत की खबर आई है। जहां आज शनिवार से प्रदेश की सभी निजीं बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। बस ऑपरेटर एसोसिएशन की मांगों को सरकार ने मान लिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 5, 2020 6:14 AM IST / Updated: Sep 05 2020, 11:47 AM IST

भोपाल. मध्य प्रदेश के करोड़ों लोगों के लिए सरकार की तरफ से एक राहत की खबर आई है। जहां आज शनिवार से प्रदेश की सभी निजीं बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। बस ऑपरेटर एसोसिएशन की मांगों को सरकार ने मान लिया है। जिसके बाद बस संचालकों ने अपनी हड़ताल को खत्म कर बसों को चलाने का फैसला किया।

5 माह का 121 करोड़ रु. टैक्स माफ
दरअसल, मार्च के महीने से लॉकडाउन की वजह से प्रदेश की करीब 38000 यात्री बसें बंद थीं। हालांकि सरकार ने तो पहले ही बसों को चलाने की अनुमति दे थी, लेकिन ऑपरेटर एसोसिएशन बसें चलाने को तैयार नहीं थी। क्योंकि उनकी कुछ मांगे थीं, इसी बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 अप्रैल से 31 अगस्त तक पांच महीने का करीब 121 करोड़ रु. का वाहन टैक्स माफ कर दिया। वहीं 1 महीने का टैक्स आधा करने का फैसला किया है। इसके अलावा टैक्स जमा करने की तारीख भी बढ़ा दी। 

बस ऑपरेटर्स करने वाले थे आंदोलन
बता दें कि शिवराज सरकार ने जून माह में बसें चलाने के आदेश जारी कर दिए थे। लेकिन बस ऑपरेटर 5 माह का टैक्स माफ करने की मांग कर रहे थे। जिसके चलते मप्र प्राइम रूट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने 7 सितंबर से आंदोलन की घोषणा की थी। हालांकि उससे पहले ही ऑपरेटरों और सरकार के बीच टैक्स को लेकर चल रहा गतिरोध खत्म हो गया है। 

Share this article
click me!