धोनी के लिए आई बुरी खबर: जिंदा दफना दिए जा रहे उनके 2500 कड़कनाथ मुर्गे..अफसरों की टीम रवाना

झाबुआ में कड़कनाथ मुर्गे की चूजों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद भोपाल से पशुपालन विभाग की टीम गांव की ओर रवाना हो गई। जिनमें महेन्द्र सिंह धोनी के करीब 2500  चूजे शामिल हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 13, 2021 6:40 AM IST

झाबुआ (मध्य प्रदेश). देश में इस वक्त बर्ड फ्लू का संकट तेजी से बढ़ रहा है, जिसके लिए राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी कर रखा है। अब यह बर्ड फ्लू भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए दुख खबर लेकर आया है। बताया जाता है कि धोनी ने झाबुआ से जिन 2500 कड़कनाथ मुर्गे के चूजों का ऑर्डर दिया था, अब उनको मारा जाएगा। क्योंकि इनके साथ रखे कुछ  चूजों में बर्ड फ्लू वायरस होने की पुष्टि हुई है।

 माही ने इस 2500 कड़कनाथ मुर्गे के चूजे
दरअसल, झाबुआ की थांदला तहसील के रूंडीपाड़ा गांव की पोल्ट्री फार्म में कड़कनाथ मुर्गे की चूजों की पिछले कुछ दिन से लगातार मौत हो रही थी। जिसके बाद सैम्पल जांच के लिए भेजे गए, तो इनमें H5N1 वायरस की पुष्टि हुई। यह वही पोल्ट्री फॉर्म है, जहां से महेन्द्र सिंह धोनी ने कड़कनाथ मुर्गे के चूजे मंगवाए थे।

Latest Videos

माही के चूजों को जिंदा दफने की तैयारी
झाबुआ में कड़कनाथ मुर्गे की चूजों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद भोपाल से पशुपालन विभाग की टीम गांव की ओर रवाना हो गई। वहीं स्थानीय अधिकारियों के आदेश के बाद मुर्गीपालन क्षेत्र और उसके 1 किमी के दायरे को संक्रमण मुक्त करने के साथ-साथ सभी मृत मुर्गे-मुर्गियों को जमीन में दफना दिया गया है। इसके अलावा अंडों को भी नष्ट करने की योजान बनाई गई है। जिनमें महेन्द्र सिंह धोनी के करीब 2500  चूजे शामिल हैं।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata: मालिक की मौत के बाद डॉगी 'गोवा' ने छोड़ा खाना-पीना
गिद्धों को नहीं दिया शव फिर कैसे हुआ Ratan Tata का अंतिम संस्कार
Ratan Tata के अंतिम दर्शन करने पहुंचा उनका ये 'लाडला', यह देख हर आंख नम
Ratan Tata से कितनी अलग Noel Tata की स्टाइल, क्या चीज बिल्कुल भी नहीं है पसंद
Ratan Tata और SPG सिक्यूरिटी से जुड़ा एक रोचक किस्सा