MP में बड़ा हादसा: बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, 5 की मौत और दर्जनों घायल..दूल्हा-दुल्हन खून से लथपथ

Published : Mar 18, 2021, 02:08 PM IST
MP में बड़ा हादसा: बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, 5 की मौत और दर्जनों घायल..दूल्हा-दुल्हन खून से लथपथ

सार

 यह भीषण एक्सीडेंट गुरुवार सुबह मंडला जिले के पोतला गांव के पास हुआ। ट्रक जंगल के रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। ट्रक में करीब 50 से लोग सवार होकर बारात लेकर चन्देहरा गांव पहुंचे हुए थे।

मंडला. मध्य प्रदेश के मंडला जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जहां बारातियों से भरा एक मिनि ट्रक पलट गया। जिसमें 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए। वहीं 10 से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि हादसे में मृतक और घायल लोग सभी एक ही परिवार के और आपस में रिश्तेदार हैं। बताया जा रहा है कि दूल्हा-दुल्हन की भी हादसे के शिकार हो गए हैं।

मची चीख-पुकार कोई नहीं था बचाने वाला
दरअसल, यह भीषण एक्सीडेंट गुरुवार सुबह मंडला जिले के पोतला गांव के पास हुआ। ट्रक जंगल के रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास कोई स्वास्थ केंद्र नहीं होने से घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। कुछ देर बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को नारायणगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

दुल्हन के घर पहुंचने से पहले गूंजी मातम की चीखें
बता दें कि बुधवार शाम देवडोंगरी गांव के लोग एक मिनि ट्रक में करीब 50 से लोग सवार होकर बारात लेकर चन्देहरा गांव पहुंचे हुए थे। सुबह दुल्हन की विदा होने के बाद जब बाराती घर लौट रहे थे तो इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया। बहू अभी घर भी नहीं पहुंच पाई थी की मातम की चीखे गूंजने लगीं। 
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Sugam Parivahan Sewa: 21 साल बाद लौटी सरकारी बस सेवा, 351 बसों से बड़ा आगाज
Bittu Tabahi: ‘बिट्टू तबाही से बहुत प्रेरित हूं’, Bengaluru CEO ने सफाई अभियानों के लिए फंड जुटाने की जताई इच्छा