बाबा महाकाल के सामने छलका पुलिसवालों का दर्द, भोलेनाथ को चिट्टी लिख की विनती..आप ही कर दो चमत्कार

मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबलों का ग्रेड पे बढ़ाने की मांग का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। प्रदेश बीजेपी कांग्रेस के कई विधायक पुलिसकर्मियों की मांग का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। अब इस मामले में उज्जैन के महाकाल बाबा को चिट्टी लिखी गई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 29, 2020 6:56 AM IST / Updated: Aug 29 2020, 01:04 PM IST

उज्जैन, मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबलों का ग्रेड पे बढ़ाने की मांग का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। प्रदेश के कई विधायक पुलिसकर्मियों की मांग का समर्थन पहले ही करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। अब इस मामले में उज्जैन के महाकाल बाबा को चिट्टी लिखी गई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

भोलेनाथ को लिखी चिट्टी में लिखा पुलिसवालों का दर्द
बता दें कि महाकाल के लिए लिखी इस चिट्टी में भगवान भोलेनाथ से पुलिसकर्मियों की ग्रेड पे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार से गुहार लगाई गई है। जिसमें पुलिसवालों का दर्द लिखा हुआ है। हलांकि यह पत्र पुलिस के जरिए लिखी या उनके परिवारवालों ने इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Latest Videos

बाबा महाकाल को लिखी चिट्टी में यह लिखा
इस चिट्टी में बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि हे भोलेनाथ 24 घंटे आम जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मयों की कोई नहीं सुन रहा है। सालों से पड़ी उनकी मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। अब तो आपका ही एक सहारा है, जिससे कुछ चमत्कार हो सकता है। हमारी मजबूरी है कि हम दूसरे शासकीय कर्मचारियों की तरह अपनी मांगों को पूरा करने के लिए हड़ताल नहीं करते हैं। क्योंकि हम लोग अनुशासन से बंधे होते हैं, हमारे ऊपर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। हम अपने परिवार को छोड़कर दूसरों की सेवा करते हैं, कभी कोई अनुशासनहीनता नहीं करते, कई ऐसे जवान हैं जिन्होंने दुखी होकर सुसाइड तक कर लिया। कई परिवार पीड़ा में जीवन बिता रहे हैं, इसके बावजूद भी कोई हमारी सुध नहीं ले रहा है, वर्षों से लंबित पड़ी मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। अब ऐसे में आप ही कुछ कर सकते हमारे लिए। भोलेनाथ हमारे जवानों के दुखों को दूर करिए, ताकि वह आम नागरिकों की सेवा ठीक से कर सकें।

महाकाल के लिए चिट्ठी में लिखी गई ये मांगें
- सभी पुलिसवालों को अपने-अपने जिले में तैनाती की जाए।
- वर्तमान ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2400 किया जाए।
- आवास भत्ता 500 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए किया जाए।
- नाइट में गश्त के दौरान मिलने वाला भत्ता भी  300 रुपए किया जाए।
- साइकिल भत्ता 1861 से 18 रुपए महा चल रहा है, जिसकी जगह मोटरसाइकिल भत्ता 3000 रुपए किया जाए।
- पुलिसकर्मियों के बर्खास्त यूनियन को फिर से बहाल किया जाए।
- सशस्त्र पुलिस बल की कंपनी का 10 सालों के स्थाई किया जाए और परिवार को साथ रहने की अनुमति दी जाए।
- इसक अलावा दो हाफ वेतन को फुल किया जाए।

Share this article
click me!

Latest Videos

माता-पिता के होते हुए भी क्यों अनाथालय भेजे गए थे Ratan Tata, बड़ा अजीब है यह किस्सा
Ratan Tata की तिरंगे में लिपटी सबसे पहली तस्वीर, अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़
LIVE: राष्ट्रपति की अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर विशेष ब्रीफिंग
रतन टाटा ने क्यों नहीं की शादी? चीन से जुड़ा है एक अनसुना किस्सा। Ratan Tata Passes Away
हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस का बोलना भी 'गुनाह'! अब चुनाव आयोग ने...