गजब मामला: कार देखने गए इंस्पेक्टर, पसंद आ गई मालकिन..शादी कर ली बच्चे भी हो गए..फिर जो हुआ चौंकान वाला था

Published : Oct 14, 2021, 10:22 AM ISTUpdated : Oct 14, 2021, 11:13 AM IST
गजब मामला: कार देखने गए इंस्पेक्टर, पसंद आ गई मालकिन..शादी कर ली बच्चे भी हो गए..फिर जो हुआ चौंकान वाला था

सार

अनोखा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है। जहां एक सब इंस्पेक्टर  सेकेंड हैंड कार देखने के लिए गया था। लेकिन गाड़ी की मालकिन को दिल दे बैठा। इतना ही नहीं दोनों में प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि उन्होंने शादी तक कर ली।

ग्वालियर ( मध्य प्रदेश). लोगों को सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा कि कोई पुरानी कार खरीदने के लिए देखन गया हो और प्यार हो गया हो। लेकिन ऐसा अनोखा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है। जहां एक सब इंस्पेक्टर  सेकेंड हैंड कार देखने के लिए गया था। लेकिन गाड़ी की मालकिन को दिल दे बैठा। इतना ही नहीं दोनों में प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि उन्होंने शादी तक कर ली। लेकिन दो साल बाद जो कहानी सामने आई वह जान पुलिस वाले का माथा ठनक गया। 

सेकेंड हैंड कार की जगह मिली सेकेंड हैंड पत्नी
दरअसल, ग्वालियर पुलिस विभाग के खुफिया सेल में पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने  2019 में ओएलएक्स पर एक सेकेंड हैंड आई-10 कार देखी थी। जो उन्हें बेहद पसंद आई। इसके बाद वह कार को देखने के लिए उसके मालिक तक पहुंचे। लेकिन कार की मालकिन महिला था। इंस्पेक्टर ने जैसे ही खूबसूरत महिला को देखा तो वह दिल दे बैठे। कार खरीदना तो दूर की बात हो गई, दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। महिला ने बताया कि वह ब्राहम्ण जाति से है और कुंआरी है, उसका इस दुनिया में कोई नहीं है। बस फिर क्या था सब इंस्पेक्टर ने उसके प्यार में इस कदर पागल हुए कि उसकी बातों मे आ गए और शादी करने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें-BJP सांसद प्रज्ञा का अनोखा अंदाज, खेल रहीं कबड्डी तो कर रहीं डांस..कांग्रेस ने कहा-अब बीमार नहीं साध्वी

चुपचाप अपना समाना समेटकर फुर्र हुई महिला
सब इंस्पेक्टर करीब दो साल गुजर गए, लेकिन उसे महिला की सच्चाई का पता नहीं चला। लेकिन जब एक दिन असलियत पता चली तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। क्योंकि उसने जिसे पत्नी बनाकर अपने पास रखा था वह पहले से शादीशुदा थी। इतना ही नहीं उसका एक 8 साल का बेटा भी था। जब महिला को यह पता चला कि उसकी सारी सच्चाई पुलिस वाले को लग गई है तो वह चुपचाप अपना समाना समेटकर फरार हो गई।

यह भी पढ़ें-पांच राज्यों में चुनाव के पहले अमित शाह ने की दिल्ली वाररूम में मीटिंग: यूपी सबसे बड़ी चुनौती क्यों?

ऐसे सामने आ गई सारी सच्चाई
अब एसआई ने कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन लगाया है। जहां इंस्पेक्टर ने कहा कि एक दिन जब मैने महिला का पीछे किया तो वह एक युवक से मिलने के लिए जा रही थी। फिर दूसरे दिन भी पीछा किया तो वह उसी से मिलती हुई दिखाई दी। उस युवक के बारे में जब मैंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह युवक कोई और नहीं महिला का पहला पति है। जिसे उसने तलाक दे रखा है, दोनों का एक बच्चा भी। वहीं अदालत ने महिला को नोटिस देकर इस मामले पर जवाब मांगा है।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Balaram Krishi Mahotsav: सिंगरौली में खेती का बदलेगा अंदाज, प्राकृतिक खेती से फसल विविधीकरण तक पर जोर
CM Sugam Parivahan Sewa: 21 साल बाद लौटी सरकारी बस सेवा, 351 बसों से बड़ा आगाज